सांवरिया सेठ के दर्शन से लौट रहे 4 दोस्तों की कार में लगी भीषण आग, चारों की मौत

धार। मध्य प्रदेश के महू-नीमच फोरलेन पर सदलपुर क्षेत्र के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। सांवरिया सेठ के दर्शन करके वापस लौट रहे पांच दोस्तों की कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से चार युवकों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

भीषण अग्निकांड में चार की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फोरलेन पर चलती कार में अचानक आग की लपटें उठने लगीं और यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। आग में बुरी तरह झुलसे चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती

हादसे में बचा एकमात्र युवक गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Latest news

Related news