Vitamin B12 Deficiency: जैसे हमारे शरीर के लिए विटामिन ए, सी, डी के आदि की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह विटामिन बी12 भी स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है. विटामिन बी 12 मेटाबोलिज्म को सुधारता है. अगर विटामिन बी 12 आपके शरीर में सही मात्रा में है तो आप अल्ज़ाइमर डिजीज और कई तरह के शारीरिक दर्द से बच सकते हैं. लेकिन जब शरीर में बी12 की कमी होती है तो रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लगती है. ऐसे में व्यक्ति एनीमिया के चपेट में आ सकता है. इसे शरीर में खून की कमी हो जाती है. नर्वस सिस्टम, मस्तिष्क में भी कुछ समस्याएं आने लगती हैं. ऐसे में आपके शरीर में विटामिन बी 12 भरपूर मात्रा में होनी जरूरी है.
क्या होता है विटामिन बी12
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन बी12 को कोबालमीन भी कहा जाता है. यह प्लांट बेस्ड फूड्स में कम और एनिमल फ़ूड में ज्यादा होता है. शरीर में सेल्स, रक्त को बनाने में मदद करते हैं. सेल्स को डिवाइड करना, नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखना भी इसी का काम होता है. विटामिन बी12 वाइट ब्लड सेल्स को भी बनाने में मदद करता है.
शाकाहारी लोग और विटामिन बी 12
जो लोग शाकाहारी खाना कहते हैं, उनके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी ज्यादा देखने के लिए मिलती है क्योंकि यह किसी भी प्लांट बेस्ड फूड्स में ज्यादा मौजूद नहीं होती है. यह अंडा और दूध में होता है लेकिन मांस मछली में विटामिन बी 12 की मात्रा ज्यादा होती है, जो लोग शुद्ध शाकाहारी हैं उनके लिए विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करना ज्यादा मुश्किल हो जाता है. विटामिन बी 12 की कमी से शरीर में कई तरह के संकेत नज़र आतें हैं और एक संकेत आपको नाखूनों में भी नज़र आता है.
विटामिन बी 12 की कमी से पड़ता है नाखूनों पर असर
अगर आपको हाथ-पैरों का या फिर नाखूनों का रंग बदला हुए दिखे तो ये विटामिन बी 12 की कमी का संकेत है. विटामिन बी 12 की कमी से नाखून कमजोर होते हैं. आपके नाखून अगर बहुत जल्दी टूट जाते है और उनकी रंगत खरं हो जाता है, तो ये विटामिन बी 12 की कमी की वजह से होता है. विटामिन बी 12 की कमी से नाखूनों की शेप में भी बदलाव देखने को मिलता है.
ये भी पढ़ें: Gastric के कारण शरीर के इन अंगों में होने लगता है गंभीर दर्द, लक्षणों को देख ऐसे करें पहचान
अगर आपके भी नाखूनों का आकार बदलने लगा है, तो शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो गई है. शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने से नाखूनों में पिग्मेंटेशन हो जाती है. इससे नाखून देखने में बहुत ही खराब लगते हैं. आपने देखा होगा कि कई लोगों की नाखूनों पर अजीब सी जालीदार धारियां बन जाती हैं. ये समस्या भी विटामिन-बी12 की कमी से होता है. नाखूनों के आसपास का हिस्सा यानी क्यूटील्स का काला होना भी विटामिन-बी12 की कमी का संकेत है.
विटामिन बी12 के मुख्य फूड सोर्स
अगर आपके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी ना या फिर आपको नाखूनों का रंग बदला हुआ नज़र आए, पिगमेंटेशन की प्रॉब्लम हो, दिल की धड़कन तेज हो तो आप डॉक्टर से जरूर मिलें. साथ ही अपने खाने में अंडा, दूध, मीट, मछली, समुंद्री फूड्स, सैल्मन फिश, ऑइस्टर आदि को शामिल करें.

