Kantara Chapter 1 का कब होगा फर्स्ट लुक आउट, ऋषभ शेट्टी ने की घोषणा

Kantara Chapter 1 first look: साल 2022 में साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपनी फिल्म ‘कांतारा’ से सिनेमाघर में धमाल मचा दिया था. होम्बले फिल्म्स की एक्शन थ्रिलर कांतारा बड़े पर्दे पर आने के बाद से अपनी सफलता की मिसाल कायम करती चली गई. इसके बाद से कांतारा का क्रेज दर्शकों के बीच लगातार देखा गया और जिसे और ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए मेकर्स ने फिल्म के अगले पार्ट की है. मेकर्स फिल्म की एक मच अवेटेड अपडेट के साथ फिल्म का टाइटल लेकर सामने आए हैं, जो ‘kantara chapter 1’ है.

Kantara Chapter 1
Kantara Chapter 1

फिल्म की ग्रैंड अनाउंसमेंट को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए, निर्माताओं ने इसके फर्स्ट लुक रिलीज के बारे में भी अपडेट दिया और साथ ही बताया कि ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी में वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी. मेकर्स ने लिखा, अतीत की पवित्र गूंज में कदम रखें, जहां दिव्यता हर फ्रेम से जुड़ी है. अनदेखी एक झलक पाने के लिए जुड़े रहें! यह नहीं सिर्फ रोशनी है, यह एक दर्शन है.

फिल्म कांतारा के इंटेंस क्लाइमैक्स की दर्शकों के दिलों में एक खास जगह है और ऋषभ शेट्टी के पहले कभी नहीं देखे गए अवतार ने फैंस को हिलाकर रख दिया था. क्लाइमेक्स से पहले के 25 मिनट के लंबे सीक्वेंस ने भारतीय सिनेमा के लिए बेंचमार्क ऊंचा कर दिया है और प्रीक्वल के आने के साथ, फिल्म से उम्मीदें आसमान पर हैं.

Kantara Chapter 1‘ की मुहूर्त पूजा के साथ फ्लोर्स पर जाएगी, जो 27 नवंबर को शुरू होने के लिए तैयार है. इस पीरियड ड्रामा के लिए एक बड़े और ग्रैंड सेट का निर्माण किया जा रहा है, जहां अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी, निर्माता विजय किरागंदूर और दूसरे कलाकार और क्रू मौजूद रहेंगे. मुहूर्त पूजा के बाद, निर्माता दिसंबर में फिल्म के लिए मुख्य फोटोग्राफी शुरू करेंगे और बाकी कलाकारों की घोषणा भी सही समय पर की जाएगी.

अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी, निर्माता विजय किरागंदूर और दूसरे कलाकार और क्रू मौजूद रहेंगे. मुहूर्त पूजा के बाद, निर्माता दिसंबर में फिल्म के लिए मुख्य फोटोग्राफी शुरू करेंगे, और बाकी कलाकारों की घोषणा भी सही समय पर की जाएगी. अब देखना यह होगा की इस फिल्म का टीज़र कब आता है और फैंस द्वारा उसे कितना पंसद किया जा जाएगा.

Latest news

Related news