Web series The Railway Man टीज़र, सन 1984 में हुई एक घटना पर बनी वेबसीरीज

Web series The Railway Man टीज़र : के के मेनन, आर माधवन, बाबिल खान स्टारर मच अवेटेड सीरीज का The Railway Man टीज़र लांच हो गया है. इसे देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है.  माना जा रहा है कि ये टीज़र ऑडियंस को बेहद पसंद आएगा. ये वेबसीरीज सन् 1984 में हुई एक घटना पर इस आधारित है, जिसका फैंस लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे थे. भारत के इतिहास में लिखी गयी भोपाल गैत्र त्रासदी से जुडी बहुत सी यादें लोगों के बीच आज भी जिन्दा है. इस घटना में 3000 लोग की जानें गयी थी और लाखो लोग तड़पे थे.

The Railway Man
                The Railway Man

नेटफ्लिक्स पर  शनिवार को The Railway Man का टीज़र शेयर किया है. इस वेब सीरीज में उन लोगो की कहानी बताई गयी है जिन्होंने गैत्र त्रासदी के दौरान भोपाल में लोगों की सहायता की है. The Railway Man में दिखाया गया है की कैसे 4 अलग अलग पद पर बैठे लोगो ने  लोगों की मदद की है और क्या तरीके अपनाये थे. 2 दिसंबर 1984 की रात का जिक्र होता है और कंपनी से कैसे जहरीली गैस निकलती है और फिर भागदौड़ और हलचल शुरु हो जाती है.

नेटफ्लिक्स ने टीज़र देते हुए लिखा है कि, ‘एक दुखी रात जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया और कैसे 4 नायक ने मिलकर उस कठिन रात में लोगो की सहायता की है. यह वेब सीरीज 18 नवंबर को रिलीज़ हो रही है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर आएगी.

Latest news

Related news