हाल ही में बनारस में एक शूटिंग के दौरान Nana Patekar का एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. अब इस वीडियो में थप्पड़ खाने वाले लड़के का वीडियो सामने आया है. आपको बता दें की नाना का जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें ये लड़का जो नाना पाटेकर का फैन है शूटिंग के बीच में आकर नाना पाटेकर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता नज़र आया था जिसपर नाना ने इसके सर पर थप्पड़ जड़ दिया था.

नाना पाटेकर का थप्पड़ खाने वाले लड़के ने अपने वीडियो में कहा है कि उस वीडियो के वायरल हो जाने से मुझे बहुत बेइज़्ज़ती महसूस हो रही है. में इस वीडियो पर किसी भी तरीके की कार्रवाई नहीं चाहता हूं.
लड़के ने बताया कि मेरा नाम राज सुनकर है और मैं बनारस के तुलसीपुर में रहता हूं. में स्नान करने गया था मैंने देखा फिल्म की शूटिंग हो रही है और में वहां पहुंच गया मैंने बहुत देर इंतज़ार भी किया था और फिर में उनके पास सेल्फी लेने चला गया. लेकिन उन्होंने फोटो लेने से इनकार कर दिया और मुझे वहां से भगा दिया.
मामला नाना पाटेकर की न्यू फिल्म जर्नी की शूटिंग के दौरान वाराणसी में हुआ था. थप्पड़ का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को नाना पाटेकर को काफी ट्रोल भी किया था. लोग नाना पर कार्रवाई की मांग भी कर रहे थे.
Nana Patekar ने मांगी थी माफी
हलांकि ट्रोल होने के बाद नाना पाटेकर ने एक माफी मांगते हुए वीडियो जारी किया था. नाना ने अपनी बात को रखते हुए वीडियो के जरिए पने चाहने वालों तक अपनी बात पहुँचाई थी. उन्होंने माफ़ी मांगते हुए बोला था कि मुझे पता था जो लड़का फोटो लेने आ रहा है वो बाहरी था लेकिन में उसे फिल्म का सीन समझ बैठा और मैंने थप्पड़ मार दिया.
नाना ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “मैंने अपनी टीम के सदस्य से उसे खोजने के लिए कहा क्योंकि मैं उससे माफी मांगना चाहता था लेकिन वह नहीं मिला.” उन्होंने कहा, “भारी भीड़ होने के बावजूद शूटिंग बिना रुकावट चल रही थी क्योंकि स्थानीय लोग पूरा सहयोग दे रहे थे. . लेकिन, अगर कोई गलती हुई है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं.”
ये भी पढ़ें-Akshara Singh का नया गाना “छठी मईया करिहा दुलार” हुआ रिलीज़

