मानुष फिल्म का ‘बरसे रे'(barse re) गाना रिलीज़ हो गया है, फैंस को पसंद आया गाना

मानुष फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चूका है जो दर्शको द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म के ट्रेलर ने लोगो के बीच फिल्म को देखने की उत्शुकता और बढ़ा दी है ट्रेलर से ही लोगो ने फिल्म की कहानी का अनुमान लगा लिया है. दर्शको का कहना की फिल्म जल्द से जल्द रिलीज़ हो. इस उत्साह को कम करने के लिए मानुष फिल्म का गाना रिलीज़ हुआ है. गाने का नाम ‘बरसे रे’ (barse re) गाने के जरिये इस फिल्म ने एक बार फिर दर्शको के बीच जगह बना ली है.

barse re song
                                barse re song

बता दे कि, काफी समय बाद जीत बांग्ला सिनेमा के बारिश गीत लेकर आए हैं. जो वास्तव में बहुत मजेदार सांग है. प्यार और हसीं से ‘बरसा रे’ गाना ज़िन्दगी के खूबसूरत पलों को दर्शाता है जिसे सुनने में बेहद आनंद आता है. इस गीत को लेकर जीत कहते है कि बरसे रे शब्द से ही आपके दिमाक में बारिश का नज़ारा आ जाता हैं. अनीक धर की खूबसूरत रचना, श्रेया और अभय की आवाज ने गाने को सुरीला बनाया है.

मानुष की जीत का किरदार निभाने वाली सुस्मिता ने कहा हैं जब जीत सर ने मुझे बताया की फिल्म में एक बारिश गीत डालने का सोच रहें हैं तो में बहुत खुश थी. क्यूंकि यह मेरा पहला बारिश गीत है इसलिए गाने की शूटिंग करने में और मजा आया था. मैं यह बोल सकती हूं कि फिल्म का यह हिस्सा मुझे बेहद पसंद आया. जिस तरीके से हमने इस गाने को बेहतर बनाने की कोशिश की है उम्मीद करती हूं दर्शको को भी यह गाना पसंद आए.

‘बरसे रे’ गाना के हिंदी वर्शन को श्रेया घोषाल और अभय जोधपुरकर ने गाया है. संगीत अनीक धर ने दिया है, जबकि गीत पंछी जालोनवी ने लिखे हैं. ‘मानुष’ हिंदी और बांग्ला, दोनों भाषा में रिलीज होगी. फिल्म का लेखन और निर्देशन संजय सोमादेर ने किया है.

Latest news

Related news