Poonam Pandey की नौटंकी में शामिल कंपनी ने मांगी माफी, बताया क्यों किया एक्ट्रेस को इस नाटक में शामिल

Poonam Pandey ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाकर हर किसी को हैरान कर दिया है. 2 फरवरी को उनके मैनेजर ने एक्ट्रेस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सर्वाइकल कैंसर के कारण उनके निधन के बारे में एक पोस्ट शेयर किया था. इस खबर से सभी को काफी सदमा पहुंचा था और इंडस्ट्री के कईं सेलेब्स और फैंस ने एक्ट्रेस की अचानक मौत पर दुख भी जताया था.

Poonam Pandey
                                                                      Poonam Pandey

लेकिन अगले दिन पूनम पांडे ने सभी की भावनाओं का मजाक उड़ाते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो जारी की और खुलासा किया कि वो जिंदा है और सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने अपनी मौत की झूठी कहानी रची थी. भले ही पूनम का मकशद लोगों को जागरूक करना हो, लेकिन उनका तरीका लोगों को पसंद नहीं आया. इसको लेकर पूनम इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं. इसी बीच अब पूनम पांडे के फर्जी डेथ स्टंट के पीछे रही कंपनी ने मांफीनामा जारी किया है.

डिजिटल एजेंसी श्बांग ने मांगी माफ़ी

डिजिटल एजेंसी श्बांग Digital Agency Schbang ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात को स्वीकार किया है कि इस कंट्रोवर्शियल कैंपेन में उनका हाथ रहा है. उन्होंने ये बताया कि सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से इस कैंपेन में उन्होंने पूनम पांडे की झूठी मौत का नाटक किया. इस पूरे मामले के पीछे मकसद सिर्फ लोगों को सर्वाइकल कैंसर के प्रभावित हुए लोगों को जागरूक करना था. इस बात को लेकर एजेंसी ने खेद जाहिर करते हुए माफी मांगी है. कंपनी ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखने के साथ ही लोगों के कमेंट्स भी शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने सर्वाइकल से जूझ रहे अपने परिवारों के बारे में बताया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Schbang (@schbang)


कंपनी ने अपने बयान में लिखा, ‘हां, हम हाउटरफ्लाई के सहयोग से सर्वाइकल कैंसर के प्रति लोगों को इस गंभीर बीमारी से जागरूकता फैलाने के पूरे मामले में पूनम पांडे की इस पहल में शामिल थे. इस बात को लेकर हम दिल से मांफी मांगना चाहते हैं, खासतौर पर उन लोगों से जो इस बीमारी को झेल चुके हैं और उन लोगों से भी जिन्होंने इसकी वजह से अपनों को खोया है.

ये भी पढ़ें : Manjul Thakur-काजल राघवाणी की हिट जोड़ी फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार, ननद भौजाई में आयेंगे नज़र

Poonam Pandey की मां भी रही थी कैंसर से पीड़ित

इस बयान में आगे बताया गया, ‘कई लोग आप में से ऐसे भी हैं जो ये बात नहीं जानते हैं कि पूनम पांडे की मां भी कैंसर फाइटर रही हैं. उन्होंने बड़ी बहादुरी से कैंसर से लड़ाई लड़ी है. इसी वजह से पूनम जिन्होंने इस बीमारी को बेहद करीब से देखा है वो इसकी गंभीरता और रोकथाम की अहमियत को समझती हैं. खासतौर पर जब इसकी वैक्सीन मौजूद है।’ इसके साथ ही श्बांग ने सर्वाइकल कैंसर से जुड़ी ऑनलाइन सर्च की रिपोर्ट भी शेयर की है.

Latest news

Related news