गदर 3 और बॉर्डर 2 का सीक्वल लेकर आ रहे है Sunny Deol? अफवाहों से परेशान होकर तोड़ी चुप्पी

गदर स्टार Sunny Deol ने साल 2023 में गदर 2 के साथ एक बार फिर से बॉलीवुड में शानदार वापसी की है. फिल्म में उनके तारा सिंह के किरदार को दर्शकों ने उतना ही प्यार दिया, जितना 22 साल पहले गदर की फिल्म के रिलीज के समय दिया था. इस धमाकेदार वापसी के बाद से ही फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट्स के बारे में जानने के लिए बेताब हैं. सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चा गदर 3 और बॉर्डर 2 को लेकर हो रही है.

Sunny Deol
                                                                                Sunny Deol

सनी देओल अपनी फिल्मों के सीक्वल की लगातार आ रही खबरों से परेशान हैं. अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए सनी देओल ने कहा जबसे गदर रिलीज हुई है, ये सब हो रहा है. ये पार्ट 2 कर रहा हूं, वो पार्ट 2 कर रहा हूं अरे कितने पार्ट 2 कर रहा हूं. हर चीज की अफवाह (Rumor)  ही चल रही है. मैं खुद इसकी अनाउंसमेंट करूंगा. लोगों को अटकलें लगाने दो. बता दें कि 2023 में गदर 2 की ब्लॉकबस्टर रिलीज के बाद से ही बॉर्डर 2 और गदर 3 की चर्चा होने लगी. उनकी कई और फिल्मों के सीक्वल बनाए जाने की भी खबरें आईं. कहा गया है कि ‘इंडियन’ और ‘अपने’ का भी सीक्वल बनेगा. अब इस पर सनी देओल ने रिएक्ट किया है.

Sunny Deol की एक ही फिल्म है कन्फर्म

वैसे अभी तक सनी देओल की सिर्फ एक ही फिल्म कन्फर्म है और वह है राजकुमार संतोषी के साथ ‘लाहौर 1947’, जिसे आमिर खान प्रोड्यूस करेंगे. इस फिल्म को लेकर सनी देओल ने कहा, गदर 2 सफल रही इसलिए यह फिल्म बन रही है. हम इस फिल्म पर पिछले 15-17 साल से काम कर रहे हैं, पर बात नहीं बन पा रही थी. अब गदर 2 की सफलता ने हमारे लिए बहुत सारे दरवाजे खोल दिए हैं. उन्होंने कहा राज बहुत टैलेंटेड हैं. लोगों ने उन्हें और मुझे साथ में तीन फिल्में करते हुए देखा है. तीनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की थीं और मास्टरपीस रहीं.

ये भी पढ़ें : Baby John Teaser: एटली की ‘बेबी जॉन’ का टीजर देख फैंस को फिल्म का इंतज़ार, इस दिन होगी रिलीज़

लाहौर 1947 का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और आमिर खान इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. सनी देओल और राजकुमार साथ में पहले घायल और दामिनी जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं. एक्टर को दामिनी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. इसके अलावा भी कई फिल्मों में शानदार काम किया है.

Latest news

Related news