इन हसीनाओं से रहा था Sidharth Shukla का Affair,आज कर रही हैं अभिनय की दुनिया पर राज

मुंबई : टीवी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बिग बॉस 13 के विनर Sidharth Shukla भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं लेकिन आज भी वो अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं. सिद्धार्थ शुक्ला को उनके फैंस हर रोज याद करते हैं. 12 दिसंबर को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर फैंस ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी.

Sidharth Shukla- शहनाज गिल की जोड़ी रही खास

बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज गिल की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती थी. शहनाज और सिद्धार्थ की बॉन्डिंग पर लोग अपनी जान छिड़कते थे. हालांकि शहनाज से पहले भी सिद्धार्थ का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था. इस लिस्ट में रश्मि देसाई का नाम भी शामिल हैं.

Shahnaz Gill Remembered Ssiddarth shukla
Shahnaz Gill Remembered Ssiddarth shukla

Sidharth Shukla ने कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और एक्ट्रेस आरती सिंह को डेट किया था. हालांकि इस बारे में सिद्धार्थ या आरती ने चुप्पी नहीं तोड़ी थी. टीवी शो ‘दिल से दिल तक’ के सेट पर रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला करीब आए थे. इसके बाद दोनों को प्यार हो गया. हालांकि बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया था. बता दें कि बिग बॉस 13 में रश्मि और सिद्धार्थ के बीच खूब विवाद हुआ था और इन दोनों के झगड़े बिग बॉस में बढ़ते ही जा रहे थे जिसकी वजह से इनका रिश्ता भी खराब हो गया.

Sidharth Shukla ने आकांक्षा पुरी को भी किया था डेट

Siddarth Shukla And Akansha Puri
Siddarth Shukla And Akansha Puri

 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पारस छाबड़ा को डेट करने से पहले आकांक्षा पुरी और सिद्धार्थ शुक्ला रिलेशनशिप में थे, बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए. ऐसा कहा जाता है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने पवित्रा पुनिया को डेट किया था. लेकिन बाद में इन दोनों ने अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया था.

ये भी पढ़े: Rajastna new CM : सागानेर विधायक भजनलाल शर्मा होगें राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री

टीवी रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर दृष्टि धामी और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच बातचीत शुरू हुई थी. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था और कुछ दिनों बाद दोनों अलग हो गए.

आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और स्मिता बंसल ने एक दूसरे को डेट किया था. हालांकि कई बार दोनों ने ये साफ किया था कि वह बस अच्छे दोस्त हैं और हमारे बीच रिलेशनशिप नहीं है. पॉपुलर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला और सिद्धार्थ शुक्ला  एक दूसरे को डेट कर चुके हैं. बता दें कि एक्ट्रेस ने कई दफा इस बात को कबूल किया है.

Latest news

Related news