Friday, March 6, 2026

Yudhra Review : साल की सबसे कड़क एक्शन फिल्म बनी ‘युध्रा’, सिद्धांत ने किया बेमिसाल काम

Yudhra Review : फिल्म रिव्यू में हम इस बार लेकर आये हैं  फिल्म युध्रा. इस फिल्म ने सिनेमाघरों मे  आते ही धमाल मचा  दिया है. सिंद्धांत चतुर्वेदी स्टार ये फिल्म दर्शको को खूब पसंदी आ रही है.

फिल्म: ‘युध्रा’
प्रमुख स्टारकास्ट: सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, मालविका मोहनन, गजराज राव, राम कपूर और राज अर्जुन
डायरेक्टर: रवि उद्यावर
रेटिंग्स: 4 स्टार
अवधि: 142 मिनट
कहां देखें: थिएटर

Yudhra Review : ये कहानी ‘युध्रा’ (सिद्धांत चतुर्वेदी) की है. युध्रा को भयानक एंगर इश्यूज हैं, जिसकी अपनी एक अलग वजह है. कहानी थोड़ी आगे बढ़ती है और युध्रा को राम कपूर मिलते हैं. इसके बाद वो देश के लिए काम करना शुरू करता है लेकिन एक दिन सिनेमैटिक अंदाज में. कहानी में आगे क्या कुछ होता है इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी.

सिद्धांत चतुर्वेदी एक बार फिर से चमकते दिखे हैं. जिन्होंने फुल स्वैग के साथ इस बार एक्शन किया है. सिद्धांत ने साबित कर दिया है कि वो किसी भी तरह से किरदार में जान डाल सकते हैं और एक्शन में भी वो कड़क दिखे हैं. वहीं राघव जुयाल, मालविका मोहनन, गजराज राव, राम कपूर और राज अर्जुन का भी काम काफी शानदार हैं. स्क्रीन पर सिद्धांत और राघव को आमने सामने देख मजा आ जाता है.

एक्शन लवर्स को ये फिल्म काफी ज्यादा पसंद आएगी. हालांकि ऐसा नहीं है कि फिल्म में सिर्फ एक्शन ही है. फिल्म की कहानी की डिमांड है एक्शन और कहीं पर भी वो जबरदस्ती नहीं लगता है. फिल्म के तकनीकि पहलू स्ट्रॉन्ग हैं. यानी अच्छा कैमरा वर्क, महीन एडिटिंग, बढ़िया बैकग्राउंड स्कोर, शानदार म्यूजिक और परफेक्ट कलर पैलेट. हमारी तरफ से फिल्म को **** स्टार्स .

Latest news

Related news