Friday, March 6, 2026

Shiv Thakare ने भेष बदलकर सड़क पर मांगा भीख, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

रियालिटी शो ‘बिग बाॅस 16’ के फर्स्ट रनर उप Shiv Thakare का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में शिव ठाकरे भेष बदलकर सड़क पर भीख मांगते दिख रहे हैं. इस दौरान शिव ठाकरे का ये लुक इतना डरावना है कि किसी की डर के मारे चीख निकल जाएगी. हालांकि किसी ने हेल्प करके दिल भी जीत लिया. अब आप सोच रहे होंगे कि शिव ठाकरे भीख क्यों मांग रहे हैं तो हम आपको बता दें कि उन्होंने लोगों के साथ एक प्रैंक किया है.

Shiv Thakare
                                                                              Shiv Thakare

शिव ठाकरे ने सबसे पहले प्रोस्थैटिक मेकअप से अपना लुक बदला फिर सड़क पर भीख मांगने निकल गए उनका खौफनाक चेहरा देखकर किसी भी व्यक्ति की दिल की धड़कन रुक जाएगी शिव ठाकरे इन दिनों अपने डांस का जलवा दिखा रहे हैं, जो अब ‘झलक दिखला जा’ में नजर आ रहे हैं.

Shiv Thakare का वीडियो वायरल

शिव ठाकरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग उनके चेहरे पर प्रोस्थैटिक मेकअप कर रहे हैं इसके बाद उनका चेहरा काफी हद तक बदल जाता है. अपना लुक बदलने के बाद शिव ठाकरे सीधे सड़कों पर चले जाते हैं. वो ऑटो वालों के पास जा-जाकर भीख मांगते हैं उन्हें शोरूम के बाहर से ही गार्ड भगा देता है. एक महिला तो उन्हें देखकर बुरी तरह डर जाती हैं और चिल्लाने लगती हैं फिर आखिरी में एक ऑटो ड्राइवर पैसे देकर सबका दिल जीत लेते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shiv Thakare (@shivthakare9)


ये भी पढ़ें : Vivek Oberoi ने क्यों कहा की वैम्पायर है शिल्पा शेट्टी ,जो खून पीती है, जानिए क्या है वजह

शिव ठाकरे इन दिनों ‘झलक दिखला जा’ शो में अपने डांस का जलवा बिखेर रहे हैं. इसमें अरशद वारसी, फराह खान और मलाइका अरोड़ा जज की कुर्सी पर हैं. शिव ठाकरे साल 2017 में ‘एमटीवी रोडीज राइजिंग’ के कंटेस्टेंट थे। इसके बाद साल 2019 में वो ‘बिग बॉस मराठी सीजन 2’ के विनर बने. फिर ‘बिग बॉस 16’ में आए, लेकिन यहां एमसी स्टैन से हार गए और फर्स्ट रनरअप रहे. फिर उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ में खतरनाक स्टंट किए. अब वो ‘झलक दिखला जा 11’ में नजर आ रहे हैं.

Latest news

Related news