ShahRukh Khan: SRK के 58वें जन्मदिन पर ‘Dunki’ का टीज़र हुआ रिलीज़, फैंस अब कर रहे हैं फिल्म का इंतज़ार

मुंबई: 2 नवंबर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुखान का 58वां जन्मदिन है. उनके जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म डंकी का टीज़र रिलीज़ किया गया. वैसे तो शाहरुख की जो भी फिल्म रिलीज़ होते है फैंस के बीच एक अलग उत्सुकता देखने को मिलती है. अभी हाल ही में शाहरुख़ खान की हिट फिल्म्स रिलीज़ हुई थी ‘पठान’ और ‘जवान’. इन फिल्मों को देखने के बाद अब लोगों को तीसरी हिट फिल्म ‘Dunki’ का इंतज़ार है. इस फिल्म को लेकर फैंस बहुत ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

Dunki
                                                                        Dunki

शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म ‘डंकी’ का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. इस फिल्म का पहला टीज़र रिलीज़ हो गया है. जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. लोगों का कहना है कि जब टीज़र इतना दमदार है तो फिल्म कितना धमाल मचाने वाली है. डायरेक्टर राजकुमार हीरानी के निर्देशन में शाहरुख़ खान की फिल्म ‘डंकी’ का टीज़र रिलीज़ हो गया है. आज शाहरुख़ खान के जन्मदिन पर ‘Dunki’ का टीज़र रिलीज़ हुआ है. इस फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ विक्की कौशल भी नज़र आएंगे.

‘Dunki’ का टीज़र हुआ रिलीज़

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के निर्देशक में बनी ‘डंकी’ फिल्म का टीज़र शाहरुख़ खान ने अपने ऑफिशियल ट्ववीटर हैंडल पर रिलीज़ किया है. डंकी के इस टीज़र को शाहरुख़ खान ने ड्रॉप 1 के नाम से पोस्ट किया है. टीज़र को देखने के बाद लोगों को ये समझ आ जायेगा कि शाहरुख़ खान इस बार क्या कहानी लेकर आये हैं. राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ विक्की कौशल, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, सतीश शाह जैसे कलाकार मौजूद हैं. जिनकी झलक आपको टीज़र में देखने को मिल जाएगी. हालांकि इस फिल्म में विक्की कौशल को देखना फैंस के लिए चौंकाने वाला रिएक्शन होगा.

जानिये कब रिलीज़ होगी ‘डंकी’ फिल्म

ट्ववीट के साथ शाहरुख़ ने लिखा है, अपने सपने और इच्छाओं को पूरा करने के लिए हर कोशिश करने वाले और सरल लोगों की ये कहानी है. दोस्ती, प्यार और आपके दिलों को छू जाने वाली कहानी है. ‘डंकी’ की रिलीज़ डेट की बात करें तो यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज़ होगी.

Latest news

Related news