नई सोच के साथ टीवी पर एक और धारावाहिक ‘Beti Hamari Anmol’,राकेश पासवान और सूरज कुमार की खास पेशकश

नई दिल्ली :   मशहूर निर्माता राकेश पासवान के साथ बिहार के रहने वाले राम चंद्र प्रसाद सिंह के बेटे सूरज कुमार  एक नया सीरियल लेकर आ रहाे हैं. ये सीरियल महिला सशक्तिकरण पर आधारित हैं. सीरियल का मजमून उसके नाम में ही मौजूद है. ‘Beti Hamari Anmol ‘ नाम के इस धारावाहिक में  असलम खान,रानी चटर्जी, प्रथम कुँवर, कपिल सोनू अहम भूमिका निभा रहे हैं. सीरियल के प्रोडूसर सूरज कुमार हैं. उन्होंने ने बताया की यह सीरियल बेहद शानदार होने वाला हैं ,जिसमे दिखाया गया हैं की कैसे एक लड़की अपनी शादी के लिए चुनौतियों को सामना करती हैं.

Beti Hamari Anmol
                                     Beti Hamari Anmol

 

Beti Hamari Anmol सीरियल की क्या है खासियत

सूरज कुमार ने आगे बताया कि इस सीरियल की कहानी आत्मविश्वास से भरी एक छोटे कद की लड़की की कहानी है, जो सभी को बेहद पसंद आएगी. उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को लेकर बतौर सह निर्माता काफी उत्साहित है. “बेटी हमारी अनमोल” की अनमोल को समाज से बहुत ताने सुनने पड़ते हैं, लेकिन वह अपनी हिम्मत और जज्बे से समाज को एक नई दिशा और सोच देती है. यह सीरियल नजारा टीवी पर रात 9 बजे सोमवार से शुक्रवार तक आएगा.

आपको बता दे की इस सीरियल के डायरेक्टर राज शेखर है और प्रोजेक्ट हेड प्रवीण सिंह हैं. सूरज कुमार ने बताया की राकेश पासवान से वह काफी प्रभावित हैं, इसलिए जब उन्हें उनके साथ काम करने का मौका मिला तो उन्होंने तुरंत ही हाँ कर दी ,और दोनों ने मिलकर एक बहुत ही बेहतरीन सीरियल पर काम किया जो जल्द ही टीवी पर दिखाया जायेगा. आपको बता दे की सूरज कुमार ने  अपनी पढ़ाई मुजफ्फरपुर से की हैं  और उन्हें  फिल्मो में दिलचस्पी पहले से ही था. इसलिए वह राज शेखर के साथ मुंबई आ गए ,जहां राजशेखर और प्रवीण सिंह ने उन्हें इस धारावाहिक से जुड़ने का प्रस्ताव दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया और इस शो का हिस्सा बन गए.

Latest news

Related news