Rakesh Mishra के नए भोजपुरी गाने ने मचाया धमाल

Rakesh Mishra
Rakesh Mishra

मनोरंजन डेस्क :  भोजपुरी संगीत के सुपरस्टार Rakesh Mishra का नया गाना रिलीज़ हो चुका है. जो काफी धमाल मचा रहा हैं. जिसे सभी लोग बहुत ही पसंद कर रहे हैं, जिस गाने का नाम हैं ‘नचनिया के प्यार मैं’. जो रोमांस और मस्ती से भरा हुआ हैं. यह गाना Rakesh Mishra के ऑफिसियल वेबसाइट पर रिलीज़ कर दिया गया हैं. इस गाने में पत्नी के दुःख को बताया गया है जिसका पति घर से बाहर रात भर नाच देखने जाता है. लोक गायकी के अनुसार इस गाने को तैयार किया गया हैं जो दर्शकों और श्रोताओं को बेहद पसंद आएगा. इस गाने के म्यूजिक वीडियो में खुद राकेश मिश्रा भी नजर आ रहे हैं.

क्या है इस गाने की खासियत

इस गाने को लेकर Rakesh Mishra ने बताया कि गाना “नचनिया के प्यार में” सच्चाई से जुड़ा हुआ एक बेहतरीन और सुंदर गाना है. कहीं ना कहीं इस गाने का जुड़ाव समाज और परिवार से है जिससे लोग कनेक्ट कर पाएंगे. राकेश मिश्रा ने कहा कि वह एक से बढ़कर एक गाने लेकर आएंगे जो दर्शकों के सामने होंगे लेकिन उससे पहले उन्होंने अपने इस गाने के लिए प्यार और आशीर्वाद मांगा है और उन्होंने बताया कि यह गाना सभी के लिए है. आपको बता दें कि Rakesh Mishra उन भोजपुरी सुपर स्टार सिंगर में शुमार होते हैं, जिनके कई गाने 100 मिलियन व्यूज के क्लब में शामिल हो चुके हैं और अब गाना “नचनिया के प्यार में” लेकर धमाल मचा रहे हैं.

बता दें कि इस गाने “नचनिया के प्यार में” Rakesh Mishra ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है और इसके गीतकार सत्यवीर सिंह और संगीतकार छोटू रावत हैं. इस गाने में राकेश मिश्रा के साथ निकिता भारद्वाज भी नजर आई हैं. निर्देशक आशीष सत्यार्थी हैं और कॉन्सेप्ट संग्राम सिंह का हैं. डिजाइन पटेल रवि सिंह का हैं. पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं.

Latest news

Related news