Monday, March 2, 2026

Karthik Aryan की फिल्म चंदू चैंपियन का दमदार ट्रेलर रिलीज, देशभक्ति से भरपूर होगी फिल्म

काफी समय से कार्तिक आर्यन Karthik Aryan की फिल्म चंदू चैंपियन के चर्चे सुनने को मिल रहे थे। अब फाइनली इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये पूरी फिल्म देशभक्ति से भरपूर होने वाली है. ऊपर से कार्तिक आर्यन का शानदार अभिनय आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर देगा।

Karthik Aryan की धमाकेदार फिल्म

फिल्म का ट्रेलर देखकर लगता है कि कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में एक और फिल्म का नाम जुडऩे वाला है. साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन और कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म चंदू चैंपियन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म चंदू चैंपियन का जब पहला पोस्टर रिलीज किया गया था तब से फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे. कार्तिक आर्यन के होमटाउन ग्वालियर में इस फिल्म का ट्रेलर धूमधाम से रिलीज किया गया है. फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस हैरान हुए थे लेकिन ट्रेलर देखने के बाद तालियां बजाएंगे।

ग्वालियर में हुआ ट्रेलर लॉन्च

ग्वालियर में चंदू चैंपियन का ट्रेलर लॉन्च किया गया है और इस ट्रेलर में आपको इमोशंस, एक्शन, और अब तक के सबसे बड़े वॉर सीक्वेंस की झलक देखने को मिलेगी. फिल्म में कभी हार न मानने वाले एक व्यक्ति के प्रेरणादायक सफर की कहानी दिखाई गई है। ट्रेलर में आपको चंदू चैंपियन की सोच से बड़ी दुनिया की बड़ी सीख देता है. इसमें एक सैनिक, बॉक्सर और रीटलर के रूप में कार्तिक आर्यन का जबरदस्त ट्रांसफर्नेशन देखने को मिलता है।

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने मिलकर चंदू चैंपियन को प्रोड्यूस किया है और ये फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह दर्शकों के लिए एक ना भूलने वाली कहानी होने जा रही है। तो एक ऐसी दुनिया की यात्रा के लिए तैयार हो जाइए जहां बहादुरी, दृढ़ संकल्प और उत्साह एक साथ मिलते हैं।

Latest news

Related news