कियारा-सिद्धार्थ की शादी में बचा केवल एक दिन,मेंहदी से लेकर प्री वेडिंग सेरेमनी की तैयारी पूरी

बॉलीवुड के हॉट कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मलहोत्रा की शादी में अब कुछ ही समय बचा है. तैयारियां जोरों से चल रही हैं. दोनों राजस्थान के जैसलमेर में हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के होने वाले हैं. जैसलमेर के पांच सितारा होटल सूर्यगढ़ पैलेस में खास तैयारियां की जा रही हैं. पैलेस को सजाया जा रहा है साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी लगाये गये हैं

4 फरवरी से शुरु होगे शादी के फंक्शन

बॉलीवुड के हॉट कपल कियारा और सिद्धार्थ की शादी के लिए होने वाले फंक्शन 4 तारीख से शुरु हो रहे हैं. प्री वेडिंग सेरेमनी दो दिन तक चलेगी. शादी 4 फरवरी से शुरु होगी और 8 फरवरी को जश्न खत्म होगा. इस में मेंहदी, लेडीज़ संगीत समेत सभी प्री वेडिंग सेरेमनी 4 और 5 फरवरी को होंगे, वहीं शादी की तारीख 6 फरवरी रखी गई है. हलांकि ना तो कियारा आडवाणी ने और ना ही सिद्धार्थ मलहोत्रा ने ऑफिसियली अपनी शादी की तारीख का ऐलान किया है. जो भी जानकारियां आ रही है वो पारिवारिक सूत्रों से ही मिली रही है. ऐसी ही जानकारी के मुताबिक जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की सभी रस्में होगी.


आपको बता दें कि कियारा के हाथों में मेहंदी लगाने के लिए मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा मुंबई से जोधपुर के लिए रवाना हो गई है. वीना नागदा वो मेहंदी आर्टिस्ट हैं जिन्होंने उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार में हुई शादियों में मेहंदी लगाई है. वीना नागदा ने सोशल मीडिया पर खुद जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि वो राजस्थान के लिए रवाना हो रही है. जहां सिद्धार्थ और कियारा का वेडिंग वेन्यू तय किया गया है. वीना नागदा ने एयरपोर्ट से भी तस्वीर साझा की है. अपनी इस्टाग्राम पोस्ट में वीना ने लिखा है- राजस्थान कॉलिंग…

अगले दो दिन में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पेलेस में बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा मेहमानों और कियारा-सिद्धार्थ के परिवार के लोगों की धूम होने वाली है. होटल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों परिवारों ने मेहमानों के लिए लक्जरी का पूरा ध्यान रखा है और हर मेहमान के लिए लक्जरी स्वीट बुक कराये हैं.
कियारा सिद्धार्थ की शादी 6 फरवरी को होगी. फिर ये कपल मुंबई जायेंगे जहां बॉलीवुड के दोस्तों के लिए ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया है.

Latest news

Related news