Manoj Bajpayee Birthday: अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले एक्टर मनोज बाजपेयी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. हाल ही में वह ‘साइलेंस 2’ में नज़र आए थे. जिसमे इनका किरदार दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था. मनोज बाजपेयी ने पहले टेलीविज़न शो किया फिर फ़िल्में और वेब सीरीज में अपना लोहा मनवा रहे हैं.
बाजपेयी का करियर समय के साथ बढ़ता चला गया और दर्शक इनकी हर वेब सीरीज या फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं. यहां तक आने का उनका सफर बेहद ही ज्यादा कठिन रहा. अभिनेता ने अपनी ज़िन्दगी में स्ट्रगल के साथ साथ लोगों के ताने भी सुने हैं. मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने उन्हें यह तक कह दिया था कि वह हीरो नहीं दिखते हैं और न ही उन डांस आता है तो वह उनका क्या करेंगे.
मनोज बाजपेयी को हर तरफ से मिल रहा था रिजेक्शन
इसके बार में मनोज बाजपेयी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था. अतिका फारुकी को दिए गए इंटरव्यू में अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा था कि 90 के दौर में शेखर कपूर ने उन्हें मुंबई जाने की सलाह दी थी. जब मनोज बाजपेयी थिएटर करते थे तो शेखर ने उन्हें कहा था, रंगमंच हो गया, कल को जब शादी करोगे तो बच्चों को खाना कहा से खिलाओगे उसके लिए रूपए चाहिए, इसलिए तुम मुंबई चले जाओ.
मनोज ने बताया की वह डर गए और आगे की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए मुंबई आ गए. उस समय वह खुद को फिट नहीं रख पाते थे. मनोज ने आगे कहा था कि उस वक़्त जो स्थिति थी, उसमे हमारे लिए कोई जगह नहीं थी. हम जिस स्टूडियो में जाते थे, वहां पर सिर्फ स्टार आते थे और हर दूसरे फ्लोर पर शूटिंग चल रही होती थी.
महेश भट्ट ने मनोज बाजपेयी को लेकर कही थी ये बात
मनोज बाजपेयी ने बताया कि उस वक़्त हर कोई उन्हें रिजेक्ट कर रहा था. हर तरफ से बस रिजेक्शन सुनने को मिल रहा था. जो मनोज बाजपेयी की तरफ देखता था वो कहता था कि इसका हम क्या करेंगे. भट्ट साहब ने मेरी तरफ देखकर कहा था ‘यार तुम्हारा क्या करूंगा मैं? इतना सुनने के बाद मुझे भी लगा कि सच में हमारा क्या करेंगे.
ये भी पढ़ें: Yash Kumar की फिल्म ‘दिल लागल दुपट्टा वाली से 2’ का एक्शन पैक्ड ट्रेलर आउट,फिल्म इस दिन होगी रिलीज़
मनोज बाजपेयी ने इन फिल्मों में किया था काम
इसके बावजूद भी मनोज बाजपेयी ने हार नहीं मानी और संघर्ष करते रहे. इसके बाद उन्हें फिल्म ‘द्रोहकाल’ में एक रोल मिला जो सिर्फ एक मिनट का था. इसके बाद उन्हें शेखर कपूर की फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ में काम करने का मौका मिला और फिर साल 1998 में उनके फिल्म ‘सत्या’ में भी काम किया. इस फिल्म से बाजपेयी को पहचान मिली थी. ज़िन्दगी में इतना सफर करने के बाद आज लोग उन्हें बेहतरीन एक्टर और हर किरदार को बखूबी निभाने के लिए जानते हैं.

