Saturday, February 21, 2026

Abhishek के साथ इश्क़ लड़ाते हुए नजर आयी Mannara, तस्वीरें हुई वायरल

बिग बॉस सीजन 17 खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट चर्चे में बने हुए है. वहीं बिगबॉस में Mannara Chopra और Abhishek Kumar की हमेशा अनबन बनी रहती थी लेकिन दोनों को एक साथ देख फैंस हैरान हो गए हैं . दोनों की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमे दोनों एक दूसरे के बेहद ही करीब दिख रहे हैं.

Mannara Chopra and Abhishek Kumar
                                                           Mannara Chopra and Abhishek Kumar

विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 17’ भले ही खत्म हो गया है, लेकिन कंटेस्टेंट्स के प्रति फैंस का क्रेज अभी कम नहीं हुआ है. शो खत्म होने के बाद अच्छे दोस्त रहे मन्नारा और मुनव्वर फारूकी ने एक-दूसरे से मुलाकात तक नहीं की, दूसरी ओर मन्नारा उस शख्स के साथ रोमांटिक करती नजर आईं, जिनके साथ उनकी खूब खिटपिट हो चुकी है. लेटेस्ट फोटोज में मनारा और अभिषेक को एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए दिख रहे हैं.

Abhishek और Mannara म्यूजिक वीडियो की कर रहे तैयारी

बिग बॉस के घर में मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी के बीच चाहे जितनी भी लड़ाई हुई हो, लेकिन उनका एक-दूसरे के लिए हमेशा सॉफ्ट कॉर्नर रहा है. कई बार उनका साथ में नाम भी जोड़ा गया. अब शो खत्म होने के बाद मनारा, मुनव्वर नहीं बल्कि अभिषेक कुमार के साथ इश्क लड़ाने को लेकर चर्चा में हैं. बिग बॉस से निकलने के बाद मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार चंडीगढ़ में हैं. दोनों एक अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहे हैं. दोनों ने अभी तक कोई अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन चंडीगढ़ में सेट से उनकी तस्वीरें लीक हुई हैं. इंस्टैंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पेज पर अभिषेक और मन्नारा की लेटेस्ट रोमांटिक फोटोज सामने आई हैं.

ये भी पढ़ें : Manjul Thakur-काजल राघवाणी की हिट जोड़ी फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार, ननद भौजाई में आयेंगे नज़र

फोटोज में अभिषेक और मन्नारा को एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज़ में देखा जा सकता है. अभिषेक ने मन्नारा को साइड से पकड़ रखा है और उन्हें प्यार भरी निगाहों से देख रहे हैं. पिंक साड़ी और झुमकों में मन्नारा बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने मिनिमल मेकअप से अपने लुक को पूरा किया है. वहीं, अभिषेक डेनिम लुक में हैंडसम लग रहे हैं. इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि मन्नारा और अभिषेक का म्यूजिक वीडियो बहुत ही रोमांटिक होने वाला है.
इन तस्वीरों को देख लोग अभिषेक और मन्नारा की केमिस्ट्री को पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में कहा, “ओह माय गॉड. दोनों कितने प्यारे लग रहे हैं, लवली”. एक ने मुनव्वर फारूकी का नाम लेते हुए कहा, “मुनव्वर की जली ना.

Latest news

Related news