Saturday, February 21, 2026

BIGG BOSS 17 में मन्नारा चोपड़ा बोली – मुझे अपने टैलेंट के दम पर आगे बढ़ना है

Bigg Boss 17 की हाल ही में एक नयी खबर सामने आ रही है. जैसा की पहले भी बताया गया है अभिषेक कुमार मन्नारा चोपड़ा को चिढ़ाते नज़र आ रहे थे, या फिर वो मन्नारा चोपड़ा को बार बार परिणीति चोपड़ा का डुप्लीकेट बता रहे है. बता दें कि मन्नारा चोपड़ा की माँ और प्रियंका – परिणीति के पिता आपस में सगे भाई – बहन है.

PRIYANAKA CHOPRA PARINITI CHOPRA MANNARA CHOPRA
PRIYANAKA CHOPRA PARINITI CHOPRA MANNARA CHOPRA

दरअसल मन्नारा चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की बुआ की बेटी है. बिग बॉस के शो में मन्नारा चोपड़ा को अभिषेक के द्वारा चिढ़ाया जा रहा है. वीकेंड के वार पर सलमान खान ने मन्नारा चोपड़ा से पूछा तो उन्होंने बोला की मुझे डर लगता है की लोग ये ना बोले की बहनों का नाम इस्तेमाल करके आगे बढ़ रही है या अपना करियर बना रही है इसी के साथ सलमान खान ने मन्नारा चोपड़ा का सपोर्ट करते हुए अभिषेक को बैकफुट पर कर दिया. मन्नारा चोपड़ा ने ये भी बोला की मुझे अपनी मेहनत से आगे बढ़ना है.

 BIGG BOSS 17 से पहले एक मंच पर दिखी थी  तीनों बहनें

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें प्रियंका और परिणीति चोपड़ा बहन मन्नारा के साथ किसी स्टेज पर परफॉर्म करते नज़र आ रहीं हैं. परिणीति चोपड़ा ने लहंगा पहना है वहीं प्रियंका चोपड़ा साड़ी में नज़र आ रही है. बता दें की मन्नारा चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की शादी में भी आयी थी लेकिन उनकी तस्वींरे सोशल मीडिया पर नजर नहीं आई. अगर बात करे बिग बॉस 17 शो की तो मन्नारा शो में काफी अच्छा कर रही हैं.

ये भी पढ़ें :-

BiggBoss 17: ईशा के करंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री, अभिषेक फुट फुट कर रोने लगे

तीनों बहनें साथ में, लोगो का रिएक्शन

जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है लोग उनकी तारीफ करते रुक नहीं रहे है.एक यूजर ने लिखा ‘ साथ में क्यूट लग रही है’. एक शख्स ने लिखा ‘मन्नारा कितनी क्यूट लग रही है’. एक फैन ने कमेंट किया ‘ घर में जितनी लड़किया है, मन्नारा ज्यादा समझदार है. एक शख्स ने मजाक उड़ाते लिखा – इन दोनों के साथ मन्नारा चोपड़ा बैकग्राउंड डांसर लग रही है.

Latest news

Related news