Leo OTT Release: साउथ की एक और फिल्म OTT पर सबके दिलो की धड़कनों को बढ़ाने वाली है. लोकेश कनगराज और थलपति विजय की ब्लॉकबस्टर Leo बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद अब OTT पर अब फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार है.

फिल्म का OTT वर्जन कुछ अलग-अलग होगा. 300 करोड़ रुपये के बजट पर बनी, LEO दशहरे से पहले 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी . इस फिल्म को दर्शको के द्वारा बेहद पसंद भी किया गया. जो दर्शक फिल्म रिलीज़ होने पर इसे नहीं देख पाए थे अब वो फैंस भी LEO को ओटीटी पर देख सकते है.
इस फिल्म में Thalapathy Vijay के अलावा तृषा कृष्णन, संजय दत्त, अर्जुन सरजा और मैडोना सेबेस्टियन जैसे सितारे हैं. फिल्म ने पहले दिन 140 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की जबकि कुल घरेलू कमाई 308.45 करोड़ रुपये रही. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 530 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है.
विजय Thalapathy Vijay की Leo ओटीटी पर
लियो की सफलता को देखते हुए मेकर्स अब फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि लोकेश कनगराज की टीम ने फिल्म के ओटीटी वर्जन में काफी बदलाव किए है. हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि भी की गई. इसका मतलब है कि इस फिल्म का ओटीटी वर्जन थिएट्रिकल वर्जन से अलग होगा.
लियो ओटीटी पर कब रिलीज होगी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, थलपति विजय की लियो दिवाली के बाद 21 नवंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि थलपति विजय और लोकेश कनगराज दिवाली पर दर्शकों को सरप्राइज दे सकते हैं. यह फिल्म 16 नवंबर को ही ओटीटी पर रिलीज हो सकती है.
जहां तक ओटीटी रिलीज की बात है तो न तो निर्माताओं और न ही नेटफ्लिक्स ने कोई आधिकारिक घोषणा की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली के चलते फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ने की भी संभावना है. ऐसे में मेकर्स इस फिल्म को दिवाली के बाद ओटीटी पर रिलीज कर सरप्राइज दे सकते हैं.

