Leo Box Office Collection Day 11: फिल्म Leo ने सिनेमा घर में एक नया इतिहास बना रही है. इस फिल्म को देखकर लोगों के बीच एक नया उत्साह दिखाई दे रहा है .ऐसा लगता है कि फैंस को यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है. इस फिल्म को दर्शकों का प्यार भी मिल रहा है. इस फिल्म की कहानी हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से कस्बे में शुरू होती है, जहां हीरो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है. वह एक कैफ़े का मालिक होता है और जानवरों की मदद भी करता है. इस फिल्म में उन्होंने एक अच्छा किरदार निभाया है जिसे दर्शक बहुत पसंद कर रहे है.
इस फिल्म में काफी समय के बाद संजय दत्त जोरदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. मुख्य भूमिका में थलपति विजय, संजय दत्त, तृषा, अर्जुन, प्रिया आनंद, मंसूर अली खान हैं. फिल्म की कहानी लोकेश कनगराज ने ही लिखी है.

थलपति विजय की फिल्म ‘Leo’ 19 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी, इस फिल्म के रिलीज़ होते ही पहले दिन लोगों के बीच तूफान मचा रखा है. इस फिल्म को लोगो का प्यार मिल रहा है और पहले दिन ही अच्छी कमाई की. चलिए आगे आपको बताते है की इस फिल्म ने 11 दिन में कितनी कमाई की है ?
Leo की 11 दिन की कमाई
लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म ‘Leo’ बॉक्स ऑफिस पर एक इतिहास रचने जा रही है. हलांकि पहले हफ्ते के अंत में फिल्म की कमाई में गिरावट आ गयी थी लेकिन सेकंड वीक में इस फिल्म ने एक बार फिर से रफ़्तार पकड़ी. इस फिल्म ने शुक्रवार को 7.15 करोड़ कमाए वहीं दूसरे हफ्ते शनिवार को 14 करोड़ का कलेक्शन किया.
Leo फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार
Leo ने एक बार फिर दूसरे वीकेंड पर अपनी कमाई से आतंक मचा दिया है और फाइनली थलपति विजय की फिल्म ने 300 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है. हाल ही में टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत’, कंगना रनौट की फिल्म ‘तेजस’, फुकरे 3, मिशन रानीगंज भी थिएटर में चल रही है लेकिन ‘Leo’ फिल्म ने सारी फिल्मो को पीछे छोड़ दिया है और 2023 की एक और फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

