मुंबई। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रानी मुखर्जी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी माता कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। फिल्म निर्माण कंपनी यश राज फिल्म्स ने मंगलवार, 22 सितंबर को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की। परिवार की ओर से इस कठिन समय में गोपनीयता (प्राइवेसी) बनाए रखने की अपील की गई है। हालांकि, उनके निधन के कारणों का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
यश राज फिल्म्स का आधिकारिक वक्तव्य
फिल्म निर्माण संस्था ने अपने अधिकारिक बयान में कहा, "अत्यंत दुखी हृदय के साथ हम यह सूचित कर रहे हैं कि अभिनेत्री रानी मुखर्जी की पूज्य माता, 75 वर्षीया श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का आज दोपहर स्वर्गवास हो गया है। मुखर्जी परिवार इस कठिन घड़ी में आप सभी के स्नेह, संवेदनाओं और संबल के लिए सहृदय आभार व्यक्त करता है। साथ ही, इस शोक के क्षणों में परिवार की निजता का आदर करने का विनम्र आग्रह करता है।"

