Monday, February 23, 2026

भोजपुरी अभिनेत्री Anjana Singh की फिल्म ‘मेरे सजना का अंगना’ का फर्स्ट लुक आउट, फिल्म होने वाली है खास

नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज माता रानी के आशीर्वाद से हिन्दू नव वर्ष की शुभ कामनाओं के साथ भोजपुरी हॉट केक Anjana Singh की पारिवारिक फिल्म ‘मेरे सजना का अंगना’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. यह नारी प्रधान फिल्म है. जो एक ऐसी नारी की संघर्ष की कहानी है, जिससे लोग कनेक्ट हो पाएंगे. इस फिल्म में अंजना सिंह ने जो किरदार निभाया है, वे तारीफ के लायक है.

फिल्म भोजपुरी सिनेमा के ग्राफ को और आगे बढ़ाने वाली है- निर्देशक

फिल्म के निर्देशक सचिन यादव ने कहा कि एक अच्छी फिल्म बनाने में हमारे सभी कलाकार तकनीशियन ने जो मेरा साथ दिया है, निर्माता तपस्या तिवारी और राज शर्मा ने हमारे ऊपर विश्वास किया, इसलिए इतनी अच्छी मेकिंग कर पाया. यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के ग्राफ को और आगे बढ़ाने वाली है . फिल्म देखकर दर्शक इस बार-बार देखना पसंद करेंगे.

ये भी पढ़ें: उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक से Raj Kumar Rao की पहली झलक जारी, दिव्यांग बिजनेसमैन की है दमदार कहानी

Anjana Singh  फिल्म की मुख्य कलाकार

फिल्म के लिए लेखक शशि पांडे जी ने कमाल का कॉन्सेप्ट दिया है और उसपर संगीत से चार चांद साजन मिश्रा जी ने लगाया है. आपको बता दे कि इस फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण, पामेला जैन , प्रियंका सिंह ने भी गानेगए हैं. गीतकार शेखर मधुर हैं और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं. फिल्म में अंजना सिंह के अलावा राजेन्द्र राज शर्मा, श्रृष्टि पाठक, विनीत विशाल, रोहित सिंह ,परी सिंघानिया, रूपेश मिश्रा,अमित मिश्रा, अनिता भगत और अशोक मुख्य भूमिका में हैं.

Latest news

Related news