मनोरंजन डेस्क : अगर आप थिएटर में बैठकर दो घंटे सिर्फ एंटरटेन होना चाहते हैं, बिना किसी भारी-भरकम मैसेज या दिमाग घुमा देने वाली कहानी के, तो ‘दुल्हनिया ले आएगी’ Dulhaniya Le Aaeegi आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। फिल्म रोमांस, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और हल्के-फुल्के सस्पेंस का ऐसा कॉम्बिनेशन लेकर आती है, जो शुरुआत से आखिर तक दर्शकों को बांधे रखने की कोशिश करता है।
Dulhaniya Le Aaeegi में है सस्पेंस
फिल्म की कहानी है नव्या (खुशाली कुमार) की, जिसकी उम्र 32 साल हो चुकी है। घरवालों की सबसे बड़ी टेंशन है उसकी शादी। लेकिन जैसे ही लगता है कि अब सब कुछ ठीक होने वाला है, कहानी में आता है बड़ा ट्विस्ट। नव्या की जिंदगी में एक नहीं, बल्कि कई दूल्हों की एंट्री हो जाती है। इसके बाद शुरू होता है कन्फ्यूजन, कॉमेडी और रिश्तों का ऐसा खेल, जहां आखिर तक यही सवाल बना रहता है कि नव्या की शादी आखिर होगी किससे? फिल्म की अच्छी बात यह है कि मेकर्स इस सस्पेंस को आखिरी तक बचाकर रखते हैं।
फिल्म की USP हैं खुशाली कुमार
अब बात फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी की, और वो हैं खुशाली कुमार। अगर कहा जाए कि पूरी फिल्म उनके कंधों पर टिकी है, तो गलत नहीं होगा। खुशाली ने अपने किरदार को बेहद आत्मविश्वास और सहजता के साथ निभाया है। इमोशनल सीन्स में उनकी परफॉर्मेंस दिल को छूती है, रोमांटिक सीन्स में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस शानदार लगती है और कॉमिक मोमेंट्स में भी उनका अंदाज काफी नेचुरल है। पिछले कुछ समय में खुशाली ने बतौर अभिनेत्री जिस तरह खुद को निखारा है, उसका असर इस फिल्म में साफ दिखाई देता है। यह उनके करियर की अब तक की सबसे मजबूत परफॉर्मेंस में से एक कही जा सकती है।
Dulhaniya Le Aaeegi में महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा का दमदार अभिनय
फिल्म में महेश मांजरेकर हमेशा की तरह अपने अनुभव से प्रभावित करते हैं। उनका हर सीन कहानी को मजबूती देता है। पीयूष मिश्रा अपनी दमदार डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस से अलग पहचान छोड़ते हैं। ओमकार कपूर अपनी भूमिका में फिट बैठते हैं और स्नेहिल दीक्षित मेहरा भी अपने किरदार के साथ पूरा न्याय करती हैं। पूरी स्टारकास्ट मिलकर फिल्म को एक फैमिली एंटरटेनर का फील देती है। डायरेक्शन सिंपल है, लेकिन असरदार है। फिल्म कहीं भी बेवजह भटकती नहीं है। सिनेमैटोग्राफी कलरफुल है और शादी वाले सीन्स बड़े पर्दे पर अच्छे लगते हैं। म्यूजिक कहानी के फ्लो को सपोर्ट करता है, जबकि बैकग्राउंड स्कोर कई जगह इमोशनल इम्पैक्ट को बढ़ा देता है। हालांकि सेकेंड हाफ थोड़ा और क्रिस्प हो सकता था। कुछ सीन्स लंबे लगते हैं और वहीं फिल्म थोड़ी धीमी पड़ती है।
इस फिल्म की खासियत है फुल एंटरटेनमेंट
फिल्म की कहानी बहुत नई नहीं है और कई ट्विस्ट्स का अंदाजा पहले से लगाया जा सकता है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म बोर नहीं करती, क्योंकि इसकी सबसे बड़ी ताकत इसके कलाकार हैं, खासकर खुशाली कुमार, जो हर फ्रेम में फिल्म को संभालती नजर आती हैं। तो क्या ‘दुल्हनिया ले आएगी’ देखनी चाहिए? अगर आप फैमिली के साथ एक क्लीन, हल्की-फुल्की और एंटरटेनिंग फिल्म देखना चाहते हैं, तो जवाब है हां। और अगर खुशाली कुमार के फैन हैं, तो यह फिल्म मिस नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यहां उनका अब तक का सबसे कॉन्फिडेंट और मैच्योर अवतार देखने को मिलता है।
फिल्म: दुल्हनिया ले आएगी
स्टार कास्ट: महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा, खुशाली कुमार, ओमकार कपूर, स्नेहिल दीक्षित मेहरा (बीसी आंटी)
निर्देशक: आकाशादित्य लामा
रिलीज़ डेट: 24 जुलाई 2026
कहाँ देखें: सिनेमाघरों में
रन टाइम: 2 घंटे 7 मिनट
रेटिंग: 4 स्टार्स

