Chhota Bheem Teaser: टीज़र देख फैंस हुए खुश, कर रहे है मूवी का इंतजार, इस दिन फिल्म होगी रिलीज़

Chhota Bheem Teaser: छोटा भीम बच्चों का पसंदीदा कार्टून है और मनोरंजन का एक जरिया. छोटे पर्दे पर एनिमेटेड कार्टून ‘छोटा भीम’ हर किसी ने देखी होगी. अभी भी बच्चे इसे काफी ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन टीवी पर धमाल मचाने के बाद अब ये फिल्म सिनेमाघरों में भी रिलीज़ होने जा रही है और बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. फिल्म ‘छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान’ का टीज़र आज आउट हो चुका है, जो कि दर्शकों को बेहद ही पसंद आ रहा है.

Chhota Bheem Teaser: फिल्म के टीज़र की कहानी

आपको बता दें कि इस फिल्म में अनुपम खेर मेन लीड में नज़र आने वाले हैं. टीज़र इतना ज़बरदस्त है कि छोटा भीम के फैंस अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि टीज़र कैसा है, टीज़र में क्या देखने के लिए मिल रहा है और कब से मूवी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी ?

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

फिल्म के टीज़र को अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें देखने को मिल रहा है कि इसकी शुरुआत ढोलकपुर नाम के एक राज्य से होती है. इसके बाद दिखाया जाता है कि कैसे इस राज्य पर कुछ बुरे लोगों की नजर पड़ी और यहां की शांति तबाही में बदल गई और एक खुशहाल राज्य की सारी खुशियां छीन लेते हैं.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Film ‘बड़े घर की बेटी’ की शूटिंग शुरू, सामाजिक सरोकारों पर आधारित है फिल्म

फिल्म के मुख्य कलाकार

इसके बाद टीज़र में सारे फिल्म के कलाकारों को दिखाया जाता है, तो भीम ढ़ोलकपुर को बचाते हुए नज़र आते हैं. इस मूवी में अनुपम खेर के अलावा आश्रय मिश्रा, सुरभि तिवारी, मकरंद देशपांडे और यज्ञ भसीन जैसे कई कलाकार नज़र आने वाले हैं. इसका टीजर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “छोटा भीम अब बड़े पर्दे पर. भीम और उसके निडर गिरोह में शामिल हों, क्योंकि वे ढोलकपुर की रक्षा के लिए दमयान का सामना कर रहे हैं”.

फिल्म इस दिन होगी रिलीज़

‘छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान’ का निर्देशन राजीव चिलका ने किया है. वहीं, इसका निर्माण राजीव और मेघा चिलका ने साथ में मिलकर किया है. बता दें कि यह मूवी 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Latest news

Related news