Sunday, February 22, 2026

BIGG BOSS OTT DAY 4 : बिगबॉस में धमाल मचा रहे हैं टीवी न्यूज एंकर दीपक चौरसिया..घर में जमाया अपना सिक्का

BIGG BOSS OTT DAY 4 : बिग बॉस के घर के चौथे दिन का खेल रहा काफी मजेदार…अरमान और दीपक की लड़ाई तीसरे दिन की हेडलाइंस थी लेकिन ऐसे में चौथे दिन अरमान खुद जाकर दीपक से सुलाह करता हुआ नजर आया. उसने दीपक चौरसिया से मांफी मांगी और  खुद कहा कि गलती कहीं ना कहीं मेरी थी जो मैंने हंसी में कुछ ऐसी हरकतें कर दी जो आपको फील हो गई उसके लिए मैं माफी चाहूंगा ..दीपक ने भी बड़प्पन दिखाते हुए अरमान मलिक को माफ कर दिया.

Bigg Boss OTT 3 Day 4 Contestants plead Bigg Boss for ration, say 'you  can't starve us'
Bigg Boss OTT 3 Day 4 Contestants plead Bigg Boss for ration, say ‘you can’t starve us’

BIGG BOSS OTT DAY 4 :  फुल स्ट्रेटजी के साथ गेम में उतरे दीपक चौरसिया

यहां पर अब घरवालों को लगने लगा है कि दीपक चौरसिया पूरी तरीके से गेम में उतर चुके हैं दीपक ने जिस तरीके से अरमान को जवाब दिया था कुछ शब्दों में ही उन्होंने ही अरमान की बोलती बंद की थी उसको देखते हुए घर वालों को लग रहा है दीपक का गेम शुरू हो चुका है

Bigg Boss OTT 3 Day 4 Preview: Armaan Malik Reconciles With Deepak  Chaurasia After Their Fight - Filmibeat

नॉमिनेशंस में खेल गए बिग बॉस

घरवालों ने  चार सदस्यों को नॉमिनेट किया था लेकिन बिग बॉस ने  पूरे का पूरा खेल पलट दिया. आपको बता दें कि शिवानी और नीरज इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड है लेकिन इस समय शिवानी काफी टूटी हुई है और टूटी हुई शिवानी का सहारा बन रहे हैं दीपक चौरसिया… शिवानी ने दीपक चौरसिया में अपने बड़े भाई को ढूंढ लिया है और ऐसे में अपने दिल की हर बात को जाकर वह सिर्फ दीपक को ही बता रही है.

 राशन के लिए घरवालों की बिगबॉस से हुई जंग

राशन को लेकर घरवाले पिछले 2 दिन से परेशान थे.  जिस वजह से चौथे दिन घर में घरवालों की बिगबॉस से अच्छी खासी जंग  भी हुई है… जहां पर सभी घर वाले  लिविंग एरिया में इकट्ठे हुए और बिग बॉस से राशन की गुहार लगाई.  आपको बता दें की ये आइडिया भी दीपक चौरसिया ने दी दिया था कि  सब एक साथ मिलकर अगर बिग बॉस से खाना मांगेंगे तो खाना जरूर मिलेगा और हुआ भी .  बिग बॉस ने भी कंटेस्टेंट्स की सुनी …

 रैंकिंग के खेल में दीपक ने अपना नाम वापस लिया

बिग बॉस ने घरवालो को रैंकिंग का गेम खेलने को बोला लेकिन घरवालो की गलती की वजह से टॉस्क को बीच में ही रद्द करना पड़ा क्योंकि घरवाले बिग बॉस के कहने के अनुसार नहीं चल रहे थे . हालांकि दीपक ने बार-बार सबको टास्क समझाने की कोशिश  की थी लेकिन घर वालों को टास्क समझ में नहीं आया. बिग बॉस ने कहा था सभी घरवाले कंट्रीब्यूशन के हिसाब से 1 से लेकर 16 तक रैंकिंग देंगे और ऐसे में दीपक ने ईमानदारी दिखाते हुए अपनी रैंकिंग को नंबर 15 पर रखा लेकिन घर वालों ने कहा आप अपना नाम नहीं ले सकते हैं, ऐसे में दीपक ने अपना नाम वापस ले लिया. और फिर जो रैंकिंग बनी उसके मुताबिक सना सुल्तान को नंबर 16 मिला. नंबर 15 साईं केतन राव को 14 निजी को 13 मुनीषा को 12 दीपक चौरसिया को और 11 नंबर रणवीर शौरी को…लेकिन रैकिंग के दौरान भी दीपक चौरसिया ने अरमान मलिक की पोल खोल दी और बताया कैसे 6 वोट अरमान ने इस घर के अपनी तरफ कर रखे हैं.

Latest news

Related news