Monday, February 23, 2026

Bhola First Look:एक चट्टान सौ शैतान, अजय देवगन का डरा देने वाला Look आपके होश उड़ा देगा

एक चट्टान सौ शैतान से लड़ने आ रहा है कलयुग का भोला. दृश्यम 2 में लोगों को अपने अभिनय और फिल्म से चौकाने के बाद अपने एक्शन से खूंखार और डरावना लुक लेकर डराने आ रहे हैं अजय देवगन. भोला का फर्स्ट लुक सामने आ गया है . जो अजय देवगन पर खूब जच रहा है. अजय देवगन की फिल्म भोला से उनका फर्स्ट लुक देखकर आप भी यही कहेंगे. यहां बस नाम ही भोला है जबकि लुक ऐसा है कि कोई भी देखेगा तो थर-थर कांपने लगेगा.

नहीं देखा होगा अजय का ऐसा अवतार

वैसे काफी लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार अजय की भोला मूवी का अपडेट सामने आया है. इस फिल्म में अजय को देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि फिल्म में अभिनेता अजय देवगन है . क्योंकि ऐसे खौफनाक अंदाज में आपने कभी अजय देवगन को इससे पहले नहीं देखा होगा.

अजय देवगन के लिए खास क्यों है भोला

वैसे बता दें अभिनेता-फिल्म निर्माता और बड़ी संख्या में फिल्मों को करने वाले अजय देवगन ने अपनी सबसे चुनौतीपूर्ण, क्रेज़ी, धमाकेदार फिल्म, भोला को बनाया है जो बेहद उत्तेजक, उग्र और एक्शन-ड्रामा से भरी हुई है. ये फिल्म वैसे साउथ की सुपरहिट फिल्म कैथी का रीमेक है . जिसमें कार्थी ने लीड रोले निभाया था . कार्थी ने भी फिल्म में अपनी एक्टिंग से अपने चाहने वालों को दीवाना बना दिया था . उसी से प्रेरित होकर अजय देवगन ने फिल्म को हिंदी में रीमेक करने की ठानी थी .

कौन है भोला- क्या है उसकी कहानी?

अजय अक्सर अपनी इंटेंस एक्टिंग को लेकर तारीफें बटोरते नज़र आते हैं . ये फिल्म अजय देवगन के लिए अभी तक सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है . यह देवगन की अब तक की सबसे साहसिक फिल्म है. इसे वन-मैन आर्मी की कहानी के रूप में दिखाया गया है, कहानी एक रात की है जो अलग-अलग रूपों में, इन्सान और अन्य दुश्मनों की भीड़ से लड़ता है. फिल्म में एक्शन की भरमार होगी . हालाँकि कहानी बिलकुल कैथी जैसी है कहानी में कोई बदलाव नहीं है. यह एक ऐसे शख्स के बारे में है जो निडर है. वह ड्रग-माफ़ियाओ, भ्रष्ट फोर्सेज और अपने 24 घंटे के मुश्किल सफर में आने वाले कई आघातो का मुकाबला करने के लिए तैयार है. भोला का किरदार बाहर से लड़ाकू और अंदर से रक्षक का किरदार है.

ये एक ऐसे बाप की कहानी है जो अपनी युवा बेटी तक पहुंचने के लिए अपनी तलाश के बीच में आने वाले किसी भी व्यक्ति से लड़ जाएगा.

कब होगी भोला रिलीज?

अब बात फर्स्ट लुक की करें तो माथे पर भस्म, आंखों में एग्रेशन दिखाए अजय देवगन के इस लुक ने फैंस को उनका कायल बना दिया है. अजय देवगन का लुक दिखाते हुए जो मोशन पोस्ट शेयर किया गया है उसका बैकग्राउंड म्यूजिक जबरदस्त है. ये फिल्म सिनेमाघरों में अगले साल 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी. भोला का टीजर तो आप पहले ही देख चुके हैं. अब लोगों को इंतज़ार है फिल्म के पावर पैक ट्रेलर का .

ये भी देखें-

मालूम हो भोला साउथ इंडियन मूवी कैथी की हिंदी रीमेक है. कार्ति की ये फिल्म सुपर डुपर हिट रही थी. देखना होगा इसके हिंदी वर्जन को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

ये भी पढ़ें –Dengue Case – साल के अंत में भी डेंगू नहीं छोड़ रहा पीछा, दिल्ली…

Latest news

Related news