Tuesday, February 17, 2026

भोजपुरिया हॉट केक Anjana Singh ठकुराइन के रोल में दिल जीतने के लिए तैयार,फिल्म “ठाकुरगंज” की शूटिंग शुरु

राज घराना फिल्म प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म “ठाकुरगंज” का भव्य मुहूर्त संपन्न हो गया. इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है. इस फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा और निर्देशक नीरज रणधीर हैं. फिल्म में मुख्य भूमिका में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हॉट कही जाने वाली Anjana Singh है और उनके अपोजिट राहुल सिंह नजर आने वाले हैं. फिल्म के टाइटल से यह प्रतीत होता है कि यह फिल्म किसी गांव की कहानी पर आधारित है. हालांकि इस फिल्म की स्टोरी के बारे में अभी बताया नहीं गया है लेकिन कहा जा रहा है कि यह फिल्म बेहद रोमांचक होने वाली है.

Anjana Singh
                                                                         Anjana Singh

फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा ने कहा कि ठाकुरगंज एक बेहतरीन पटकथा पर आधारित सिनेमा है जो भोजपुरी दर्शकों को रोमांच की नई यात्रा पर ले जाएगी. फिल्म की कहानी घर परिवार से है और यह दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होगी. हम इस फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ कर रहे हैं और इस फिल्म का बजट भी रूटीन फिल्मों से ज्यादा है. फिल्म की बागडोर नीरज रणधीर के हाथों है, जो एक काबिल निर्देशक है और हमें उम्मीद है कि उनके निर्देशन में यह फिल्म अच्छी बनकर आएगी.

Anjana Singh ने फिल्म को लेकर क्या कहा ?

फिल्म को लेकर अंजना सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए बेहतरीन मौका है, जिसमें एक शानदार पटकथा पर बनने वाली फिल्म में काम करने का मौका मिला है. इस फिल्म में मेरा किरदार सर्वोपरि है और मैं इसे पूरी तरह से जीना चाहती हूं. फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और मैं अपने किरदार को जीवंत करने के लिए भरपूर मेहनत कर रही हूं. फिल्म ठाकुरगंज की पूरी कास्ट एंड क्रू एक टीम वर्क के तहत फिल्म का निर्माण कर रहे हैं. उम्मीद है कि जब यह फिल्म रिलीज होगी तब यह दर्शकों को खूब पसंद आएगी. अंजना सिंह भोजपुरी की ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपने बल पर फिल्म को सफल बनाने का माद्दा रखती हैं.

ये भी पढ़ें : वेलेंटाइन वीक में Arvind Akela Kallu का भोजपुरी रोमांटिक सांग ने रीलीज होते ही वायरल

आपको बता दें की फिल्म ठाकुरगंज में कार्यकारी निर्माता के रूप में कुणाल ठाकुर और सोनू कुमार चौधरी हैं. फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. फिल्म में अंजना सिंह और राहुल सिंह के अलावा भोजपुरी के मंजे हुए एक्टर सुशील सिंह भी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा परी सिंघानिया, रितु सिंह, अंजलि, माही खान, मनीष आनंद सिद्धांत सिंह, प्रदीप शर्मा, प्रभु, सुनील सिंह, कुणाल ठाकुर, परितोष और सोनू यादव मुख्य भूमिका में हैं.

Latest news

Related news