Saturday, February 21, 2026

Jai Santoshi Maa फिल्म में नजर आएंगी भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी, पहली बार निशांत उज्ज्वल के साथ कर रही हैं काम

Bhojpuri Film: भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी के आगामी फिल्म Jai Santoshi Maa की शूटिंग संपन्न हो गई हैं. फिल्म में उनके साथ जय यादव, मनोज टाइगर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. Jai Santoshi Maa फिल्म का निर्माण रेणु विजय फिल्म एंटरटेनमेंट और प्राइड ऑफ एशिया फिल्म्स द्वारा कराया गया है.

Jai Santoshi Maa  के किरदार पर सस्पेंस

फिल्म में संतोषी मां का किरदार कौन-सी अभिनेत्री निभा रही है इस पर अभी संस्पेंस बना हुआ है. रानी चटर्जी पहली बार फिल्म निर्माता निशांत उज्जवल की फिल्म में नजर आने वाली है. इस फिल्म की शूटिंग पूरी भव्यता के साथ की गयी है.

Jai Santoshi Maa
Jai Santoshi Maa

फिल्म को लेकर निशांत उज्ज्वल ने बताया कि फिल्म “जय संतोषी मां” एक पारिवारिक और धार्मिक कहानी से प्रेरित फिल्म है, जिसका निर्माण हम लोग वर्तमान समय के हिसाब से किया हैं. इस फिल्म में रानी चटर्जी की भूमिका बेहद अहम है वहीं जय यादव भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे.

Jai Santoshi Maa
Jai Santoshi Maa

निशांत ने आगे बताया कि हमारी कोशिश है कि हम एक ऐसी फिल्म बनाएं जो मनोरंजन के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक समृद्ध विरासत से दर्शकों रूबरू हो सके. यह फिल्म एक घटना पर आधारित है जिसमें मां संतोषी की परंपरा महिमा को भी प्रदर्शित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी फिल्म की कहानी रिवील नहीं कर सकते लेकिन इतना तय है कि हम इस फिल्म के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे.

जय संतोषी मां फिल्म को लेकर रानी चटर्जी एक्साइटेड

Jai Santoshi Maa
Jai Santoshi Maa

वहीं, फिल्म की अभिनेत्री रानी चटर्जी ने कहा कि फिल्म “जय संतोषी मां” को लेकर वह एक्साइटेड हैं. फिल्म में उनका महत्वपूर्ण किरदार है, जिसकी तैयारी उन्होंने खूब की है. रानी चटर्जी ने बताया कि फिल्म के संवाद और गाने भी इतनी शानदार होंगे कि दर्शक इसे खुद को जोड़ पाएंगे.

उन्होंने कहा कि इस फिल्म को एक अलग ही अप्रोच के साथ बनाया गया है. मुझे फिल्म में काम करके खूब मजा आया है और यह फिल्म जब पर्दे पर रिलीज होगी तब दर्शकों को भी इसे खूब मनोरंजन मिलेगा. निर्देशक रवि सिन्हा इंडस्ट्री के मंजे हुए निर्देशकों में से हैं उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद खास होने वाला है.

Jai Santoshi Maa
Jai Santoshi Maa

फ़िल्म J में इन अभिनेताओं के अलावा नीतिका जायसवाल, सुषमा मिश्रा, रंभा सहनी, मोहन कुमार,परितोष कुमार, रजनीश पाठक, सुजान सिंह, राकेश दुबे, प्रिया शर्मा, पूनम और प्रियांशु सिंह है. मेहमान भूमिका में भाजपा विधायक व गीतकार विनय बिहारी भी नजर आएंगे.

फ़िल्म के सह निर्माता डॉ संदीप उज्जवल, सुशांत उज्ज्वल है. गीत प्यारे लाल यादव ने लिखे है. संगीत निर्देशक रजनीश मिश्रा, भरत चौहान, नृत्य निर्देशक पप्पू खन्ना, पी आर ओ रंजन सिन्हा, डीओपी मनोज कुमार है.

Latest news

Related news