Friday, February 13, 2026

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए मुँह ढककर क्यों पहुंचे Anupam Kher

अयोध्या :  अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह हो गया है. इस बीच बड़े से बड़े नेता, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और काफी भीड़ इस समारोह में शामिल हुई थी. अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अनुपम खेर, रजनीकांत, कंगना रनौत, कटरीना कैफ, विकी कौशल, सोनू निगम, रोहित शेट्टी, अभिषेक कुमार समेत कई सारे सेलेब्स अयोध्या पहुंचे थे.

भीड़ का हिसस बनकर अयोध्या पहुंचे Anupam Kher
                                         भीड़ का हिसस बनकर अयोध्या पहुंचे Anupam Kher

अक्षय कुमार अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से अयोध्या नहीं आ पाए थे. वहीं 23 जनवरी को रामलला के दर्शन के लिए काफी भीड़ अयोध्या पहुंची उसी भीड़ का हिस्सा बनकर Anupam Kher रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे.

खुद को पूरी तरह से ढंके नजर आए Anupam Kher

प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ भारी तादाद में उमड़ी. उसी भीड़ में अनुपम खेर भी भगवान के दर्शन के लिए शामिल हुए थे. मगर एक्टर मंदिर में दर्शन के लिए एक एक्टर नहीं बल्कि एक आम नागरिक की तरह शामिल हुए. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंदिर से एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक्टर खुद को पूरी तरह से ढंके नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/C2b-JpiiBwR/?utm_source=ig_web_copy_link

ये भी पढ़ें : Ram mandir : रामलला के गर्भगृह में पहले दिन पहुंचे Hanuman,कुछ देर मूर्ति निहारने…

अनुपम खेर ने वीडियो की शेयर

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘प्लीज आखिर तक देखें. कल मैं आमंत्रित अतिथि बनकर राम मंदिर गया था पर आज सबके साथ चुपचाप मंदिर जाने का मन किया. भक्ति का ऐसा समंदर देखने को मिला कि दिल गद गद हो उठा. लोगों का राम जी को देखने का उत्साह और भक्तिभाव देखते ही बन रहा था. जब मैं निकलने लगा तो एक भक्त हल्के से कान में बोला,भैया जी मुंह ढंकने से कुछ नहीं होगा! राम लला ने पहचान लिया. जय श्री राम.’

Latest news

Related news