Sunday, February 22, 2026

Sushant Singh Rajput का मैंने ढ़ाई साल तक किया इंतजार….

सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Rajput की एक समय में गर्लफ्रेंड रही अंकिता लोखेंडे Ankita Lokhande ने एक्टर की मौत के 3 साल बाद पहली बार अपने रिश्तों को लेकर बात की है. अंकिता लोखंडे इस समय रियलिटी शो BigBoss 17 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर अपने पति के साथ मौजूद हैं. इस शो के दौरान अंकिता कई बार सुशांत के बारे में बात करती हुई दिखाई देती है.

अंकिता लोखंडे ने BigBoss 17 में जाने से पहले बीबीसी से बात करते हुए अपने और सुशांत के रिश्तों पर खुल कर बात की थी. अंकिता ने इंटरव्यू मे बताया था कि सुशांत से रिश्ता टूटने के 2.5 साल बाद तक उसने सुशांत के लौटने का इंतजार किया. फिर जब वो नहीं आया तो उसकी फोटो जला कर मूवऑन किया.

अंकिता और सुशांत टेलेविज़न शो ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर पहली बार मिले थे, वही से उन दोनों के रिलेशनशिप शुरुआत हुई थी और 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था. उसके बाद सुशांत की मौत का बाद अंकिता काफी चर्चे मई आ गयी थी.

 

मैंने 2.5 साल किया सुशांत का इंतज़ार 

अंकिता लोखंडे ने बीबीसी न्यूज़ हिंदी को इंटरव्यू के दौरान बताया की उन्होंने सुशांत का ढाई साल तक इंतज़ार किया था .उन्हें लगा था की चीज़े धीरे धीरे ठीक हो जाएँगी. अंकिता ने कहा की मैंने अपनी माँ से कहा की जब तक सुशांत है, मैं किसी और के बारे में सोच भी नहीं सकती और उसके बाद 31 जनवरी को मेरे और सुशांत से रिलेटिड जितनी तस्वीरें थी उसे मेरी माँ ने फाड़ दी . उस दिन के बाद मेरे और सुशांत के बीच सब ख़त्म हो गया था. धीरे धीरे मैं अपनी लाइफ में आगे बढ़ी. फिर अंकिता ने बताया की 6 महीने बाद विक्की जैन उनकी ज़िन्दगी में आये और उसके बाद दिसंबर 2021 में दोनों ने शादी कर लिया.

ANKITA LOKHANDE SUSHANT SINGH RAJPOOT PAVITRA RISHTA

बिग बॉस 17 में अंकिता ने बताया की कैसे सुशांत और उनका रिश्ता रातों रात खत्म गया था. उन्होंने कहा की लोग सुशांत को भड़काने की कोशिश करते थे और सुशांत ने ब्रेकअप को लेकर कभी कोई बात नहीं की थी. अंकिता ने कहा की वह सुशांत के परिवार के साथ बुरे वक़्त में खड़ी रही थी.

बता दें कि टेलिविजन धारावाहिक पवित्र रिश्ता के सेट से शुरु हुआ सुशांत और अंकिता का रिश्ता 7 साल तक चला, दोनों ने शादी करने का फैसला भी किया. फिर अचानक खबर आई कि सुशांत और अंकिता के बीच ब्रेकअप हो गया. दोनों में से कभी किसी ने अपने रिश्ते के टूटने के बारे में कोई बात नहीं की थी.

Latest news

Related news