Sunday, March 1, 2026

Heat Wave : बेतहाशा गर्मी और लू ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, इन राज्यों में  Red Alert जारी 

नई दिल्ली। Heat Wave भारत के कई इलाकों में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। बेतहाशा गर्मी और लू ने देश के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली का नजफगढ़ भारत का सबसे गर्म शहर रहा। यहां 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। बता दें, नजफगढ़ में दर्ज तापमान ने इस मौसम के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी की आशंका जताई है। आईएमडी ने दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को बुजुर्गों और बच्चों का अधिक ख्याल रखने के लिए कहा है।

Heat Wave का कहर

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों के लिए चिंता जाहिर की है। देश भर के करीब आठ शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नजफगढ़ में 47.8 डिग्री, पीतमपुरा में 47 डिग्री,  मुंगेशपुर में 47.7 डिग्री दर्ज किया गया है। तीनों शहर दिल्ली में ही हैं। इसके अलावा, तापमान राजस्थान के गंगानगर में 46.7 डिग्री, मध्य प्रदेश के दतिया में 47.5 डिग्री,  पंजाब के बठिंडा में 46.4 डिग्री, हरियाणा के सिरसा में 47 डिग्री और नूंह में 47.2 डिग्री, आगरा में 47.7 डिग्री और उत्तर प्रदेश के झांसी में 47.2 डिग्री तक पहुंच गया।

Latest news

Related news