IIIT Delhi का कमाल, कोडिंग ओलिंपिक के विश्व फाइनल्स में पहुंची टीम

नई दिल्ली: इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIIT-Delhi) के होनहार छात्रों ने वैश्विक स्तर पर संस्थान और देश का मान बढ़ाया है। संस्थान के तीन छात्रों ने दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित कोडिंग प्रतियोगिताओं में से एक, 'इंटरनेशनल कॉलेजिएट प्रोग्रामिंग कॉन्टेस्ट' (ICPC) वर्ल्ड फाइनल्स 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस होनहार टीम का नाम 'वीक टेस्टकेस' (Week Testcase) है, जो अब नवंबर 2026 में दुबई में होने वाले वर्ल्ड फाइनल्स में भारत की तरफ से चुनौती पेश करेगी।

इन धुरंधरों ने हासिल किया मुकाम

इस सफल टीम में संस्थान के तीन प्रतिभावान छात्र शामिल हैं:

  • अभिषेक (बीटेक, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग)

  • जतिन अग्रवाल (बीटेक, कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)

  • पीयूष केशन (बीटेक, कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)

संस्थान ने रचा इतिहास, चौथी बार मारी बाजी

IIIT-Delhi के लिए यह कामयाबी कई मायनों में ऐतिहासिक है। यह लगातार चौथी बार है जब इस संस्थान के छात्रों ने अपनी काबिलियत के दम पर ICPC वर्ल्ड फाइनल्स में जगह पक्की की है। छात्रों की इस शानदार सफलता पर संस्थान के फैकल्टी मेंबर्स और डायरेक्टर ने खुशी जाहिर करते हुए टीम को बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह टीम दुबई में होने वाले मुख्य मुकाबले में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेगी। इस उपलब्धि से पूरे कैंपस में जश्न का माहौल है और अन्य छात्रों को भी इससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।

Latest news

Related news