Monday, February 16, 2026

बहू Komal ने घर आने से किया मना तो नाराज सास ने मार दी गो’ली

अमरोहा:उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के गजरौला कस्बे में दो दिन पहले  कोमल Komal ह’त्याकां’ड की गुत्थी सुलझ गई है. हैरानी की बात ये है कि इस पूरे ह’त्याकां’ड का मास्टरमाइंड कोमल का पति और ससुर नहीं बल्कि सास राधिका निकली. उसी ने कोमल Komal की सोते समय कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी थी. पुलिस पूछताछ में  सास ने अपना जुर्म कबूल किया है. पुलिस ने सास समेत पति व ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया है.

 क्या है Komal मामला

बीते रविवार को मुहल्ला गंगानगर में विवाहिता कोमल Komal की गो’ली मारकर ह’त्या की गई थी.इस घटना को लूट का रूप देने के लिए घर का सामान भी बिखेर दिया गया था.पुलिस ने कोमल Komal की मां गीता देवी की तरफ से दहेज ह’त्या में पति अमित, ससुर नरेंद्र व सास राधिका के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली थी. पुलिस इस प्रकरण की तह तक पहुंचने में जुट गई. इसके बाद कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे.

Komal की सास ने किया जुर्म  कबूल

पुलिस ने कोमल की सास राधिका से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना कबूलते हुए ह’त्या करने की बात कही. पूछताछ में बताया कि कोमल व उसके बीच कभी बनी नहीं .बेटे अमित को भी कोमल परेशान रखती थी. वह हमेशा सास-ससुर से अलग रहने की जिद करती थी. घटना से एक दिन पहले कोमल परीक्षा देकर आई थी. इसके बाद कोमल ने अपने पति अमित से कहा कि सास राधिका उसके घर पर न आए. यह बात सास को इस कदर  नागवार गुजरी कि वह अपने दूसरे मकान से तमंचा लेकर कोमल के पास पहुंच गई.सास राधिका घर पहुंची और सोते समय कोमल की कनपटी पर तमंचा लगाकर गो’ली मार दी। गो’ली मारने के बाद सास ने तमंचे को शौचालय के टैंक में फेंक दिया और घटना को लूटपाट के बाद ह’त्या दिखाने के लिए सामान तितर-बितर कर दिया .

पुलिस को हो गया था शक

इतनी प्लांनिग के बाद पुलिस को इसलिए शक हुआ कि कोई भी सामान चोरी नहीं गया था.इस मामले में पुलिस ने मृतक कोमल की सास राधिका और उसके ससुर और उसके पति अमित को गिरफ्तार कर लिया है.कोमल के परिजनों की इनकी सजा के लिए कड़ी से कड़ी मांग की है.

Latest news

Related news