Amritpal Singh:अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी और पंजाब में खालिस्तान के मंसूबों के पीछे का पूरा सच? जानिए अब तक क्या हुआ ….

पंजाब: पंजाब में अमृतपाल सिंह को लेकर बवाल फिर तेज़ है. पंजाब पुलिस चप्पे चप्पे पर अमृतपाल की तलाशी में जुटी है. कई लोग तो अमृतपाल में भिंडरेवाला की झलक भी देख रहे हैं. ताज़ा मिली जानकारी बता रही है कि पंजाब में पुलिस हाई अलर्ट पर है. पुलिस की तरफ से किसी भी तरह की दुर्घटना और हिंसा की रोकथाम के लिए 18 मार्च को एंटी सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ जो ऑपरेशन चलाया गया था . उसी मामले पर जानकारी देते हुए आईजी सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कान्फ्रेंस में लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह भी फेक न्यूज़ पर ध्यान न दे. सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि मीडिया से भी खबरों की जांच परख कर सतर्क रहकर खबरें चलाने को कहा गया. पुलिस फिलहाल पंजाब में चारो तरफ फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रही है. पुलिस पूरी कोशिश में जुटी है कि पंजाब में कानून व्यवस्था बरकरार रहे.

अब तक क्या हुआ ?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक वारिस पंजाब के सदस्यों के खिलाफ 6 आपराधिक मामले दर्ज किये गए है. वहीं 114 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है. जिनके पास से 10 हथियार बरामद किए गए हैं. 4 गाड़ियां कब्जे में ली गई है .जिसमे एक मर्सिडीज ,2एंडेवर ,1 इसुजु शामिल है . पुलिस के मुताबिक इस मामले में ISI का हाथ माना जा रहा है.

पंजाब पुलिस आईजी की अपील

पंजाब पुलिस से IG सुखचैन सिंह गिल ने मीडिया और सोशल मीडिया यूज़र्स से आग्रह किया कि बिना किसी ऑथेंटिसिटी के कोई खबर न चलाएं. जिसने पुलिस आदेश को नहीं माना या अपील को नज़रअंदाज़ किया. तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने की बात भी कही गई है. सभी जिलों में शांति बनाये रखने के लिए पीस कमेटीज बनाई गई है. वहीं मामले में विदेशी फंडिंग और आईएसआई कनेक्शन होने का शक पुलिस की तरफ से ज़ाहिर किया गया है . जिसकी फिलहाल जांच चल रही है. अब तक की हुई गिरफ्तारी में AKF लिखी गयी जैकेट्स और हथियार बरामद हुए हैं.वहीं जो लोग गिरफ्तार हुए हैं. उन पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जा रही है.

NSA के तहत हो रही कार्रवाई

बता दें अभी तक NSA के ऊपर वारिस पंजाब के जो एलिमेंट है. उनके ऊपर 6 केस रजिस्टर्ड किए गए हैं. जिनमे संगठन का प्रमुख सरगना अमृतपाल भी शामिल है. जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बहार है. बता दें ज़ब्त हुई गाड़ियों में से मर्सिडीज़ अमृतपाल की गाड़ी है. खबर ये भी है कि AKF नाम से नंदपुर खालसा फौज बनाई जा रही थी. जिसे बनाने के लिए जो विदेशी फंड हवाला के ज़रिये आया था.

अमृतपाल के नाम पर केंद्र पर निशाना

अमृतपाल मामले पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह का कहना है कि अमृतपाल की कार हरियाणा बीजेपी नेता की थी और उसे गुरुग्राम से फंडिंग मिली थी. उन्होंने बीजेपी पर असिधे ढंग से निशाना साधा और नाम न लिये बिना सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब में भेजे जा रहे ड्रग्स को नारकोटिक्स डिपार्टमेंट कंट्रोल क्यों नहीं कर रहा है. क्या केंद्रीय एजेंसियों का काम सिर्फ विरोधियों को निशाना बनाना है या गुंडे किस्म के गैंगस्टरों को काबू करना. अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी हुई या नहीं इस सवाल पर भी स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि यह सुरक्षा और डीजीपी से जुड़ा मामला है. इसके बारे में वह बताएंगे. इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ेगा.

Latest news

Related news