Friday, March 13, 2026

जालंधर में तेज रफ्तार कार का कहर, हादसे में युवक की मौत

Jalandhar Accident : जलंधर  के काला सघियां इलाके में देर रात रफ्तार के कहर ने एक व्यक्ति की जान ले ली. एक तेज रफ्तार सफारी कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक करीब सात से दस फीट ऊपर उछलकर जमीन पर जा गिरे. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की दोनों टांगें फ्रैक्चर बताई जा रही हैं.

Jalandhar Accident सीसीटीवी में  कैद हुई पूरी घटना   

पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. हादसे के दौरान सड़क किनारे से गुजर रही महिलाएं और एक बच्ची बाल-बाल बच गईं, जिससे बड़ा हादसा टल गया. टक्कर के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुट गए. लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी.

प्रत्यक्षदर्शी अमरीक सिंह के अनुसार, सफारी कार में दो युवक सवार थे और गाड़ी घास मंडी की ओर से काला सघियां रोड की तरफ जा रही थी. इसी दौरान कार चालक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि इलाके में अक्सर वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं और कई बार स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग भी उठाई गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. घटना के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. थाना भार्गव कैंप पुलिस ने कार सवारों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Latest news

Related news