जम्मू-कश्मीर:पैराशूट रेजिमेंट की 9वीं बटालियन के हवलदार माजिद हुसैन Havildar Majid Hussain को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है.आतंकवादियों से लड़ते हुए हुसैन ने अपनी जान गंवा दी थी.सेना के बड़े अधिकारी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके राजौरी जिले में हुसैन के पुंछ स्थित घर पर उनके परिवार से मिले.

Havildar Majid Hussain को कीर्ति चक्र से किया सम्मानित
सेना के प्रवक्ता ने कहा कि कीर्ति चक्र से हवलदार हुसैन को सम्मानित किया जाना उनकी विशिष्ट बहादुरी का प्रतीक है. पूंछ,राजौरी और जम्मू कश्मीर की पूरी आबादी साहसी कमांडो हुसैन की ऋणी है.पूंछ के रहने वाले नायक हुसैन ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता के माध्यम से एक कमांडो की सच्ची भावना का उदाहरण दिया है.उन्होंने बताया पूंछ और राजौरी के चुनौतीपूर्ण इलाके में वह भारतीय सेना की उच्चतम परम्पराओ में अद्वितीय साहस और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए आतंक के खिलाफ साहसी युवक के रूप में खड़े रहे.
सेना के वरिष्ठ अफसरों ने हुसैन के परिवार को जताया आभार
सेना के प्रवक्ता ने आगे कहा पूंछ के नायक के रूप में हवलदार माजीद हुसैन की विरासत निस्वार्थ और समर्पण का एक स्थायी प्रतीक बनकर जीवित है.उनकी कहानी उनके गृह नगर और देश भर में गूंजती रहेगी.शांति की खोज में उनका सर्वोच्च बलिदान पूंछ और राजौरी के लोगो के दिलों में गहराई से गूंजती रहेगी.शांति की खोज में उनका सर्वोच्च बलिदान पुंछ और राजौरी के लोगों के दिलों में गहराई से गूंजता है. 25 इन्फैंट्री डिवीजन के GOC, उत्तरी कमान का प्रतिनिधित्व करने वाले जीओसी-इन-सी और GOC 16 कोर ने गहरा हवलदार हुसैन के परिवार को आभार व्यक्त किया.

