liquor party करते शिक्षक गिरफ्तार,स्कूल के किचन को बनाया Bar

ब्यूरो रिपोर्ट, बांका:बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं.हाल ही में दरभंगा के डीएमसीएच में डॉक्टरों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था.वहीं अब बांका से नया मामला सामने आया है. यहां शराब के शौकीन शिक्षकों ने liquor party करते हुए स्कूल को ही बार बना डाला.

liquor party में शिक्षक गिरफ्तार

मामाला रजौन प्रखंड के चिलकावर असोता पंचायत के चिलकावर बुनियादी मध्य विद्यालय का है.उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कूल में मटन के साथ साथ शराब पार्टी चल रही है.सूचना के बाद उत्पाद पुलिस अलर्ट हुई और स्कूल पहुंचकर शराब पार्टी कर रहे लोगों को नशा उतार दिया. टीम ने शराब पार्टी कर रहे दो शिक्षकों Teacher liquor party समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.सभी आरोपी शिक्षक स्कूल के रसोईघर में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे.

प्लंबर और प्रिंसिपल साथ बैठ कर पी रहे थे शराब

हैरान करने बात ये है कि यहां हेडमास्टर, शिक्षक, एमडीएम वेंडर और पलंबर के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे. गिरफ्तार लोगों की पहचान राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय चिलकावर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार, जगन्नाथपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक जो रजौन थाना क्षेत्र के ही कठौन गांव के रहने वाले बजरंगी दास, एमडीएम वेंडर धनंजय कुमार, पलंबर मिस्त्री प्रदीप कुमार और कुमार गौरव केरूप में हुई है. इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि बांका के उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने की है.

Latest news

Related news