प्रदेश में 70 कैदी ऐसे हैं जिन्होंने अब तक नहीं किया सरेंडर, शपथपत्र के साथ डीजीपी ने हाईकोर्ट को दी इसकी जानकारी

Chhattisgarh Prisoner Missing बिलासपुर : डीजीपी ने शपथ पत्र पेश करते हुए हाईकोर्ट को जानकारी दी है कि प्रदेश की जेलों से 70 से अधिक कैदी लापता हो गए हैं.कोरोना संक्रमण काल ​​में राज्य सरकार के आदेश पर कैदियों को पैरोल पर रिहा किया गया था.पैरोल पर गए 70 ऐसे कैदी हैं, जिन्होंने अभी तक सरेंडर नहीं किया है. इन कैदियों के बारे में जेल प्रशासन के पास कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां हैं और क्यों सरेंडर नहीं कर रहे हैं. पैरोल पर रिहा हुए बिलासपुर सेंट्रल जेल के 22 कैदी ऐसे हैं, जिन्होंने आज तक सरेंडर नहीं किया है. परिजनों को बार-बार सूचना देने के बाद भी जब कैदी वापस नहीं लौटे, तो जेल प्रबंधन ने संबंधित थानों को फरार कैदियों की जानकारी दी.

Chhattisgarh Prisoner Missing : डीजीपी ने हाईकोर्ट में दिया शपथ पत्र  

डीजीपी ने शपथ पत्र में जानकारी दी है कि प्रदेश की पांच सेंट्रल जेलों के 83 कैदी पैरोल से वापस नहीं लौटे, जिनमें से 10 गिरफ्तार हुए और तीन की मौत हो गई। अभी भी प्रदेश भर की जेलों से करीब 70 कैदी पैरोल पर रिहा होने के बाद वापस नहीं लौटे हैं. जो पैरोल पर रिहा होने के बाद वापस नहीं लौटे. कोरोना महामारी के दौरान सरकार के आदेश पर जेल प्रशासन ने अच्छे आचरण वाले कैदियों को पैरोल पर रिहा किया था. बढ़ते कोरोना महामारी के दौरान पैरोल की अवधि कई बार बढ़ाई गई. ऐसे 70 कैदी हैं, जिन्होंने अभी तक अपने-अपने जेलों में सरेंडर नहीं किया है. इनके बारे में भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। जेल प्रशासन ने इन कैदियों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई है.

 

Latest news

Related news