Monday, February 16, 2026

Health Minister Visited Hospital : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, सिटी स्कैन मशीन लगाने के लिए फोन पर ही दिया निर्देश

Health Minister Visited Hospital ,रायपुर :   गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिले के प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों का हालचाल पूछा और जिला चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा जांच उपकरणों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली उन्होंने सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव कराने के साथ ही अस्पताल की रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए.

Health Minister Visited Hospital: अस्पताल में तत्काल सिटी स्कैन मशीन लगाने के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने के लिए मौके पर ही फोन से बात कर संचालक स्वास्थ्य को निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान विधायक मरवाही  प्रणव कुमार मरपच्ची, कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता भी उपस्थित रहीं.

य़े भी पढ़े :- Ayodhya Ram Temple : अयोध्या राम मंदिर में पहली बारिश में ही टपकने लगी छत,मुख्य पुजारी बोले इंतजाम नहीं किया तो बंद करने होंगे दर्शन

Latest news

Related news