1077 करोड़ से होगा निर्माण, तीन जिलों को मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात

CG New Medical College : छत्तीसगढ़ में लगातार चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. इसी बीच अब वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर राज्य में तीन नए चिकित्सा महाविद्यालयों के निर्माण के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग को 1 हजार 77 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है. इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री का आभार जताया है.

CG New Medical College : छत्तीसगढ़ में खुलेंगे तीन नए मेडिकल कॉलेज

राज्य सरकार ने जांजगीर-चांपा, कबीरधाम और मनेन्द्रगढ़ में नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिये बड़ी घोषणा की है. चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज के लिए 357.25 करोड़ रुपए, कबीरधाम मेडिकल कॉलेज के लिए 357.25 करोड़ रुपए और मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए 362.57 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है. यह स्वीकृति  मेडिकल कॉलेजों के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए प्रदान की गई है. इससे राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी.

आम जनता को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
सरकार का मानना है कि इन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा विस्तार होगा. आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर भी खुलेंगे.

Latest news

Related news