ITBP Camp Firing , रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को बड़ी वारदात हुई. शहर के मुड़ीपार के ITBP 38वीं बटालियन (भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल) कैंप में कांस्टेबल ने अपने इंसास राइफल से ASI पर गोली चला दी. इस वारदात में एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक एएसआई ने आरक्षक पर 18 राउंड फायरिंग की. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि आईटीबीपी कैंप में सोमवार को बिहार के रहने वाले कांस्टेबल सरोज कुमार ने हरियाणा के रहने वाले एएसआई देवेंद्र सिंह को गोली मार दी. हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ITBP Camp Firing : वर्दी ठीक से ना पहनने पर ASI ने गाली देते हुए लगाई थी फटकार
घटना खरोरा स्थित ITBP कैंप में हुई. आरोपी आरक्षक सरोज यादव ने अपने ASI देवेंद्र कुमार दहिया पर लगभग 18 राउंड फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि वर्दी के टर्नआउट में कमी होने पर ASI ने गाली देते हुए फटकार लगाई थी.
जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग
आईटीबीपी कैंप में जवान ने जमकर फायरिंग की . इस दौरान मौके पर मौजूद ITBP के जवानों ने जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई. इसके बाद आरोपी आरक्षक को जवानों ने कड़ी मशक्कत से दबोचकर रस्सी से बांधा. फिर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया.
कैसे हुई घटना ?
घटना सोमवार को सुबह 9 बजे हई, जब आज मॉर्निंग परेड के दौरान एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया ने आरक्षक सरोज कुमार को डांट लगाई. इसकी वजह ये थी कि आरक्षी ने परेड के दौरान अपनी वर्दी ठीक से नहीं पहनी थी. वर्दी ठीक ना होने के कारण एएसआई देवेंद्र दहिया ने आरक्षी सरोज कुमार को डांट दिया जिसके कारण सरोज कुमार गुस्से में आ गया और उसने अपनी इंसास रायफल से फायरिंग कर दी. घटना के बाद आरोपी आरक्षी से पूछताछ की जा रही है. ITBP के वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं.

