Monday, February 16, 2026

Chhattisgarh Rain : दंतेवाड़ा में अधिक वर्षा किरंदुल पहाड़ी में बना डैम क्षतिग्रस्त,निचली बस्तियों में हुआ जल भराव

Chhattisgarh Rain : दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल पहाड़ी में एनएमडीसी द्वारा निर्मित एन-1 बी डैम जिले में अत्यधिक बारिश होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है. डैम  के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण निचले इलाकों में बने ग्रामीणों के  घर बाढ़ की चपेट में आ गये हैं, और क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

Chhattisgarh Rain :दंतेवाड़ा में किरंदुल मं बारिश का कहर

डैम के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद निचले इलाकों में पानी भर गया है.  इस संबंध में जिला प्रशासन ने  तत्काल लोगों को जलभराव वाले क्षेत्र  से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है. इसके अलावा किरंदुल के गाटर पुलिया एवं सीएससी सेंटर के पास भी बारिश से जल जमाव होने से जेसीबी मशीन के द्वारा रोड की साफ सफाई भी किया गया है. यहां भी जिला प्रशासन के द्वारा निचले स्तर पर बसी बस्तियों में  जलभराव स्थिति को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट  किया जा रहा है.

जिला प्रशासन ने खास तौर से मौके पर रेस्क्यू टीम को चैनात किया  है और रेस्क्यू कर लाये गये प्रभावित परिवारों को मंगल भवन में ठहराया जा रहा है. इस दौरान ट्यूशन पढ़ने जा रहे बच्चे, जो बाढ़ की चपेट में आ गए थे, उन्हें भी रेस्क्यू कर बचाया गया है और उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य है. जिला प्रशासन द्वारा लगातार भारी बारिश के  कारण बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के समीप रहने वाले लोगों को अन्य जगह शिफ्ट होने की हिदायत दी जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Latest news

Related news