Azadi Ki Dhun रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देशभक्ति से सराबोर ‘आजादी की धुन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए. कार्यक्रम में 100 बैंड ने अलग-अलग वाद्य यंत्रों के साथ देशभक्ति की धुनें प्रस्तुत कर माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया.
VIDEO | Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) says, “Today, on the occasion of Independence Day, the Culture Cell of Chhattisgarh has organised a truly wonderful event ‘Azaadi Ki Dhun’. In this, 100 sons and daughters from across the entire state have all come together to… pic.twitter.com/DYUIqwECXM
— Press Trust of India (@PTI_News) August 12, 2026
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ‘आजादी की धुन’ के रूप में छत्तीसगढ़ में पहली बार इस तरह के अभूतपूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद हासिल हुई है.
Azadi Ki Dhun:स्वतंत्रता सेनानियों को नमन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उन्हें नमन करने का अवसर है, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत की यातनाएं सहीं और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया.
उन्होंने कहा कि आजादी केवल एक तारीख नहीं, बल्कि लाखों देशवासियों के संघर्ष और बलिदान की गाथा है. ऐसे आयोजनों के जरिए नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और वीर सेनानियों के योगदान से जोड़ने का अवसर मिलता है.

आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ का भी अहम योगदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने वीर नारायण सिंह और गुंडाधुर जैसे महान क्रांतिकारियों के संघर्ष और योगदान को याद किया.
सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती के इन वीर सपूतों ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष किया और उनके बलिदान को प्रदेश आज भी गर्व के साथ याद करता है.
CM साय ने दी हरेली पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को हरेली पर्व की भी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हरेली का त्योहार उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया है.
मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री निवास में भी हरेली पर्व का आयोजन किया गया. उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.
100 बैंड की प्रस्तुति ने बढ़ाया देशभक्ति का रंग
‘आजादी की धुन’ कार्यक्रम में एक साथ 100 बैंड की प्रस्तुति आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही. अलग-अलग वाद्य यंत्रों के जरिए प्रस्तुत की गई देशभक्ति की धुनों ने पूरे ऑडिटोरियम को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया.
स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित यह कार्यक्रम रायपुर में आजादी के उत्सव को खास बनाने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और देशभक्ति की भावना को भी प्रदर्शित करता नजर आया.

