Sunday, March 1, 2026

168GB डेटा के साथ मिलेगा 14 OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन, Jio दे रहा है धमाकेदार ऑफर्स

Jio Recharge Plans: देश की नंबर कंपनी एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार ऑफर लेकर आ रही है. जियो Jio ने न केवल अपने प्लान लॉन्च किए बल्कि अपने पुराने प्लान को भी अपडेट किया. अगर हम Jio की बात करें तो जियो की लिस्ट में महीने से लेकर लॉन्ग वैलिडिटी तक के प्लान शामिल हैं. जियो सिम को यूज़ करने वाले लोगों के लिए यह खबर बहुत खास होने वाली है. इसे आप जियो की तरफ से होली का शानदार तोहफा समझ सकते हैं.

जियो के पास अपने ग्राहकों को खुश रखने के लिए एक से बढ़कर एक शानदार प्लान है जो आपको खुश कर देंगे. जिस प्लान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उससे आप एक ही बार में तीन महीने का रिचार्ज कर सकते है और रिचार्ज के झंझट से फ्री हो सकते हैं.

MyjioApp या ऑफिसियल वेबसाइट पर देख सकते हैं ऑफर्स

जियो अपने ग्राहकों के लिए 1198 रुपये का एक शानदार प्लान सामने लेकर आया है. इस प्लान में आपको एक नहीं कई सारे शानदार ऑफर्स मिल जाएंगे.
अगर आपको लम्बी वैलिडिटी के प्लान्स पसंद हैं तो आप इस प्लान को जरूर ले और आपके लिए यह बेस्ट हो सकता है. 1198 रूपए के प्लान में Jio ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडिटी देता है. इस प्लान को आप कंपनी के MyjioApp या फिर ऑफिसियल वेबसाइट से कर सकते हैं. साथ ही इसमें सभी नेटवर्क में फ्री कालिंग कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:Jio Recharge Plan: जिओ ने लॉन्च किया 90 दिनों वाला प्लान, लोगो को होगा फायदा ही फायदा

इस प्लान में आपको बेसिक डेटा के अलावा 18GB डेटा भी मिलता है. 18GB डेटा को हर महीने 6GB के हिसाब से यूज़ कर सकते हैं. इस एक्स्ट्रा डेटा को आपको अपने वैध प्लान के अंदर ही रिडीम कराना होगा. इतना ही नहीं जियो इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा भी एक्सेस दे रही है. यह खबर जियो यूजर के लिए बहुत खास है.

14 ओटीटी प्लेटफॉर्म का मिलेगा सब्सक्रिप्शन

अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किसी भी तरीके के अलग प्लान की जरूरत नहीं है. जियो इसमें ग्राहकों को Prime Video सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ Disney+Hotstar, Sony LIV, ZEE5, Discovery+, Sun NXT, JioCinema Premium, DocuBay, Lionsgate Play, Hoichoi, , EPIC ON, Chaupal समेत कुल 14 ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिलता है.

Latest news

Related news