Saturday, February 28, 2026

EV चार्जर बनाने वाली इस कंपनी का IPO खुलते ही हुआ पूरा Subscribe

Exicom Telesystems IPO Subscribed: Electric Vehicle के लिए चार्जर बनाने और पॉवर सॉल्यूशन्स देने करने वाली कंपनी का IPO आज से शेयर बाजार में खुल गया है. एक्सिकॉम-टेली सिस्टम्स का IPO 27 फरवरी यानी मंगलवार से मार्केट में पैसा लगाने के लिए खुल चुका है और यहां निवेशक 29 फरवरी 2024 तक निवेश कर सकते हैं. आईपीओ के आने से बाजार में लोगों के बीच एक नई उत्सुकता देखने को मिल रही है. जिसका नतीजा ये है कि आईपीओ के खुलते ही ये पूरी तरह Subscribe हो चुका है. लोग इस कंपनी के आईपीओ में निवेशक खुलकर पैसा लगा रहे हैं.

आज से लेकर 29 फरवरी तक यहां दांव लगाने का मौका है

अगर आप भी बाज़ार में पैसा लगाने के शौकीन है तो इस कंपनी के आईपीओ में पैसा लगा सकते हैं ये आईपीओ 29 फरवरी तक खुला है यानी आपके पास भी निवेश का मौका है. कंपनी ने इस IPO का Price Band 135-142 रुपए के बीच तय किया गया है. इसका लॉट साइज़ 100 शेयरों का है और इश्यू साइज़ 429 करोड़ रुपए है.

इस IPO में कई फंड्स शामिल है

जानकारी के मुताबिक, 429 करोड़ रुपए के इश्यू साइज़ में 329 करोड़ रुपए की फ्रेश इक्विटी है और 100 करोड़ रुपए का ओएफएस यानी कि ऑफर फॉर सेल (OFS) है. एंकर निवेशकों को 1.25 करोड़ शेयर 142 के भाव पर जारी किया गया हैं. इस आईपीओ में क्वांट म्यूचुअल फंड, जेएम फाइनेंशियल म्यूचुअल फंड, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस जैसे फंड्स शामिल है.

ये भी पढ़ें: AAP Candidates for LS Elections: आप ने 5 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, गोपाल राय बोले-विधायकों के काम को लोग जानते हैं

Exicom Telesystems का काम

आपको बता दें कि Exicom Telesystems एक पावर प्रबंधन समाधान प्रदाता है. यह दो व्यावसायिक क्षेत्रों इलेक्ट्रिकल वाहन चार्जर समाधान व्यवसाय और पावर समाधान व्यवसाय के लिए काम करती है. ये कंपनी 1994 से काम कर रही है. कंपनी ने भारत में 6000 एसी और डीसी चार्जर को इंस्टॉल किया है.

 

Latest news

Related news