उर्वशी रौतेला की राजनीति में होगी एंट्री? फैंस से मांगी राय तो फैंस ने बोला… अब देश का क्या होगा

Urvashi Rautela Join Politics: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. उनकी ड्रेसिंग सेंस और खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं. उनकी फिल्मों को दर्शकों द्वारा पसंद भी किया जाता है और बेहद प्यार भी मिलता है. अपनी खूशबूरत तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. अपनी फिल्मों से ज्यादा उर्वशी अपने लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए दर्शकों के बीच ज्यादा जानी जाती हैं. इसी बीच उर्वशी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. उर्वशी ने एक बयान म बोला है कि वह राजनीती में एंट्री ले सकती हैं. उनको चुनाव लड़ने के लिए टिकट का भी ऑफर मिला है.

उर्वशी को मिला है राजनीति में आने का मौका 

जब उर्वशी से पूछा गया कि उन्हें रजनीति में इंट्रेस्ट है या नहीं तो उन्हें जवाब में कहा- पहले ही मुझे टिकट मिला है तो मुझे उस बारे में फैसला लेना है कि में चुनाव लड़ूंगी या नहीं. मुझे अभी नहीं पता कि मैं राजनीती में एंट्री लुंगी या नहीं, लेकिन मुझे आप लोगों की राय जाननी है. इस बयान को सुनने के बाद उर्वशी के फैंस हैरान हैं और सभी लोग अपने अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कई फैंस का कहना है कि उन्हें राजनीती में नहीं आना चाहिए और अपने काम पर ही ध्यान देना चाहिए.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

उर्वशी के राजनीति में जाने पर बोले फैंस

सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट कर लिखा है- राखी सावंत इससे बेहतर लगने लगी हैं. एक दूसरे यूजर ने लिखा, इससे जो भी पूछो वो इसके पास पहले से ही होता है. वहीं एक और शख्स ने लिखा- अब देश का क्या होगा, एक ने तो सीधा कह दिया कि ये कितना फेकती हैं. लोग इस बयान पर अपनी अलग-अलग तरीके की प्रकिया दे रहे हैं. ऐसे में ये साफ नज़र आ रहा है कि उर्वशी के फैंस नहीं चाहते कि वो राजनीती में आए.

ये भी पढ़ें: फिल्म ‘Vedaa’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, फुल एक्शन अवतार में दिखाई दिए जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ

Urvashi Rautela के आगामी प्रोजेक्ट

उर्वशी फिलहाल कई नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. उनके आने वाले प्रोजेक्ट बॉबी देओल, सनी देओल और संजय दत्त के साथ हैं. इसके अलावा उर्वशी अपने आगामी फिल्म ‘JNU’ में नज़र आएंगी. जहां वह ‘जलेबी’ फेम जेसन डेरुलो के साथ एक म्यूजिक वीडियो के अलावा एक कॉलेज नेता के किरदार में नज़र आने वाली हैं. इन प्रोजेक्ट के अलावा उर्वशी हनी सिंह के साथ ‘सेकंड डोज’ पर भी काम कर रही हैं. इससे पहले हनी और उर्वशी ‘लव डोज’ में भी काम कर चुकी हैं. ऐसे में यह देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा की उर्वशी राजनीती का हिस्सा बनेंगी या नहीं.

Latest news

Related news