पटना : अभिषेक झा, ब्यूरोचीफ . बिहार में आरजेडी-जेडीयू गठबंधन टूटने और नीतीश कुमार के फिर से पलटी खाने की अटकलों पर फिलहाल के लिए विराम लग गया है. पहले दरभंगा में बीजेपी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद नेता बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि अब बीजेपी कभी भी जेडीयू के साथ गठबंधन नहीं करेगी, और नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाज़े बंद हैं. इसके जवाब में अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दो टूक जवाब देते हुए कह दिया है कि मरते दम तक वे भी बीजेपी के साथ नहीं जायेंगे.
“मर जाना कबूल है लेकिन उनके साथ जाना कबूल नहीं है.”
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के प्रस्ताव को लेकर पत्रकारों के पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि मर जाना कबूल है लेकिन बीजेपी के साथ जाना कबूल नहीं है. नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग तो अटल जी को मानने वाले हैं. बीजेपी को छोड़ दिया तो जबरदस्ती पीछे पड़ कर साथ आए थे. 2020 में मैं तो मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहते था लेकिन पीछे पड़कर बनाया. चुनाव तो होने दीजिए सब पता चल जायेगा.
राष्ट्रपिता की पुण्य तिथि पर नीतीश कुमार की शपथ
दरअसल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी संग्रहालय पहुंचे थे. इस मौके पर जब मीडिया ने सीएम से बीजेपी के पारित किए गए प्रस्ताव के बारे में पूछा तो नीतीश गुस्सा हो गए और दो टूक जवाब दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सवाल ही नहीं पैदा होता है कि वे अब कभी भी बीजेपी के साथ जाएंगे. उन्होंने कहा कि “मर जाना कबूल है लेकिन उनके साथ जाना कबूल नहीं है.”
महात्मा गांधी की हत्या को भूला नहीं जा सकता है- नीतीश कुमार
बिहार सीएम नीतीश कुमार ने याद दिलाया कि आज का दिन राष्ट्रपिता की हत्या की दिन है. आज के दिन को भूलना नहीं चाहिये .महात्मा गांधी पर कहा कि बापू तो सबको बचा रहे थे. इसके बाद भी उनकी हत्या कर दी गई, क्यों हत्या की? वह मुसलमानों की भी रक्षा कर रहे थे. लोग जितना भी भुलाना चाहें या झगड़ा लगवाएं, हमें किसी भी हालत में इसे मंजूर नहीं करना है.
अब चुनाव आने दीजिये तो बीजेपी को उसकी जगह समझ जायेगी-नीतीश कुमार
गौरतलब है कि इन दिनों लगातार बीजेपी और जेडीयू के बीच तना-तनी चल रही है. जुबानी जंग में दोनों तरफ से कड़वी से कड़वी बात बोली जा रही है और फिर एक साथ नहीं आने की कसमें भी उठाई जा रही हैं. हद से ह कि अकसर सवालों को मुसकुरा के टाल देने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी खुलकर बीजेपी के खिलाफ बोल रहे हैं. नीतीश कुमार ने अपने तेवरों से साफ कर दिया है कि आने वाले समय में बिहार में बीजेपी-जेडीयू के साथ कोई गठबंधन बनाने की संभावना नहीं है.
मर जाना कबूल है, लेकिन बीजेपी के साथ जाना कबूल नहीं है… pic.twitter.com/di0o4UJk3m
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) January 30, 2023

