Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News LOKSBHA 2024 की तैयारी: NDA या I.N.D.I.A, वंशवाद (Dynasty) में कौन किसपर...

LOKSBHA 2024 की तैयारी: NDA या I.N.D.I.A, वंशवाद (Dynasty) में कौन किसपर भारी ?

0
328
BJP DYNESTY FAMILY TREE
BJP DYNESTY FAMILY TREE

पटना :   बीजेपी अक्सर परिवारवाद Dynasty और भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर कांग्रेस, आरजेडी और तमाम विरोधी पार्टियों पर हमले करती रही है. अभी ताजा ताजा प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्रचीर से डेढ़ घंटे का भाषण दिया जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा जोर परिवावारवादी Dynasty  पार्टियों और भ्रष्टाचार से देश को मुक्ति दिलाने पर जोर दिया था. पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि इस देश को परिवारवाद Dynasty के जाल से बचाना जरुरी है. परिवारवाद के नाम पर प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के गांधी परिवार से लेकर आरजेडी के लालू परिवार तक को घेरे में लिया. इसके बाद बिहार में बीजेपी को आइना दिखाने की होड़ मच गई है.

Dynasty पर आरजेडी ने दिखाया आईना

सबसे पहले आरजेडी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक पोस्टर लगाया जिसमें बीजेपी के 18 नेताओं का जिक्र है. पोस्टर में ये दिखाया गया है कि इसमें मौजूद नेता या तो खुद बीजेपी में बड़े पद पर रहते हुए अपने परिवार के लोगों को बड़ा पद दिलाया या फिर वो नेता जो बीजेपी में थे और उनके परिवार के लोग आज सरकार में बड़े पदों पर हैं.

RJD का पोस्टर

पूर्व बीजेपी नेता ने पार्टी का बताया वंशवादी पार्टी

इस बीच पटना में आजरेडी दफ्तर के बाहर ही एक और होर्डिंग लग गया है जिसमें एक फैमिली ट्री बनाया गया है. यहां ये पोस्टर बीजेपी के ही एक पूर्व नेता विनोद शर्मा ने सड़क पर लगवाया है. बता दें कि विनोद शर्मा ने हाल ही में बेजेपी को बाय-बाय बोला है और अब बीजेपी के पर हमलावर हैं. विनोद शर्मा को आरजेडी का पूरा साथ मिल रहा है .

विनोद शर्मा ने आरजेडी आफिस के बाहर जो होर्डिंग लगाया है उसमें भारत के मानचित्र पर देश के हर हिस्से में किस तरह से बीजेपी परिवारवाद और वंशवाद से घिरी है ये दिखाया गया है. ये पोस्टर काफी चर्चा में है.

 BJP DYNESTY FAMILY TREE
BJP DYNESTY FAMILY TREE

इस पोस्टर में बीजेपी के उन तमाम नेताओं के नाम और उनके परिवार के लोगों के बारे में बताया है जो अपने अपने परिवार के कारण राजनीति में आये हैं और आज भी सरकार में बड़े पदों पर मौजूद है.

विनोद शर्मा के पोस्टर में जिन बड़े नेताओं का जिक्र है उसके मुताबिक

गृहमंत्री अमित शाह – उनके बेटे जय शाह. जय शाह BCCI के अध्यक्ष हैं, जबकि उनका क्रिकेट से कभी कोई लेन देना नहीं रहा है

हिमाचल के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल – उनके बेटे अनुराग ठाकुर, दो मंत्रालयों का कार्यभार उनके उपर हैं. खेल एवं युवा मामलों के मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री

हिमाचल के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के दूसरे बेटे अरुण कुमार धूमल को IPL (Indian Premier League)  का चेयरमैन बनाया गया.इससे पहले अरुण कुमार धूमल IPL के कोषाध्यक्ष थे.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उनके बेटे पंकज सिंह यूपी के गौतमबुद्ध नगर से विधायक हैं.

निस्वार्थ पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद प्रकाश गोयल के बेटे पीयूष गोयल मोदी सरकार में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री हैं. बीजेपी के बड़े नेता चरती लाल गोयल और उनके बेटे विजय गोयल, दिल्ली के पूर्व सीएम साहेब सिंह वर्मा उनके बेटे प्रवेश वर्मा  समेत तमाम नेताओं के नाम है मौजूद हैं, जिसके परिवार के लोग राजनीति में मौजूद हैं.

बिहार में शकुनी चौधरी भजपा में थे और अब उनके बेटे सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. राज्यसभा के सदस्य रहे आर के सिन्हा भाजपा में हैं और उनके बेटे रितुराज सिन्हा को हाल ही में बीजेपी में बड़ा पद दिया गया है.दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन भी बीजेपी में मौजूद हैं.

पोस्टर में देवेंद्र फड़वीस और उनके पिता गंगाधर फड़नवीस, देवेंद्र प्रधान और उनके बेटे धर्मेंद्र प्रधान, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमण सिंह और उनके बेटे अभिषेक सिंह,विजय राजे सिंधिया उनके बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया और बेटी यशोधरा राजे  सिंधिया, बृजभूषण सिंह और उनके बेटे प्रतीक सिंह तक का जिक्र किया गया है.

विपक्षी इंडिया गठबंधन अब NDA को उनके दावों की पोल खेल कर आइना दिखाने में जुटा हुआ है . विनोद शर्मा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रह चुके है लेकिन हाल के दिनों में संबंध बिगड़ने के बाद लगातार बीजेपी की पोल खोल करते हुए पोस्टर लगाते हुए देखे गये हैं. ताजा  पोस्टर के जरिये विनोद शर्मा ने बीजेपी को वंशवादी पार्टी करार देने की पूरी कोशिश की है. पोस्टर पर ये भी लिखा है कि अगर बीजेपी ऐसे ही वंशवादी परंपरा को ढ़ोती रही तो वो दिन दूर नहीं है जब भारतीय जनता पार्टी की राजनीति पूरे देश में खत्म हो जायेगी.