Wednesday, March 4, 2026

“दुनिया कुछ भी कर ले, मैं और आप और जितने भी पॉजिटिव लोग हैं, जिंदा हैं”-शाहरुख खान

कोलकाता 
कोलकता में 15 दिसंबर यानी बुधवार को फिल्म सितारों का जमावड़ा हुआ. मौका था कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फोस्टिवल का. पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आयोजित इस अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टवल में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी समेत कई सितारे पहुंचे.

 इन दिनों शाहरुख  खान की आने वाली फिल्म पठान को लेकर कई कंट्रोवर्सी चल रही है, कंट्रोवर्सीज के बीच जब कोलकाता फिल्म फेस्टवल में शाहरुख खान पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए  क्रेजी फैन्स उमड़ पड़े. फिल्म फेस्टिवल में जब मंच पर जब बोलने का मौका आया तो अभिनेता शाहरुख खान ने सोशल मीडिया को लेकर तल्ख टिप्पणियां की.
 शाहरुख खान ने सोशल मीडिया के बारे मे कहा कि  मैने कहीं सुना है कि निगेटिविटी सोशल मीडिया के यूज को बढ़ाती है.जिससे इसकी कमर्सियल वैल्यू भी बढ़ती है. आज के समय में सोशल मीडिया एक कलेक्टिव नरेटिव बनाती है. .यहां बनने वाली कहानियां लोगो को बांटने और भटकाने का काम करती है. लेकिन अच्छी बात ये हैं कि आज के समय में भी सिनेमा इसका काउंटर नरेटिव बनाने में सक्षम है .

शाहरुख खान ने बिना किसी विवाद का जिक्र किये ये कहा कि ‘दुनिया कुछ भी कर ले, मैं और आप और जितने भी पॉजेटिव लोग हैं, जिंदा हैं.

Latest news

Related news